राजमहल सांसद का पहला जन संवाद:होमगार्ड की नौकरी समेत कई मुद्दों पर सुनी लोगों की समस्याएं, डीसी को दिए समाधान के निर्देश

पाकुड़ के सर्किट हाउस में राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा ने इस वर्ष का पहला जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार साह और सचिव रामानुज कुमार ने बताया कि जिले में कई होमगार्ड जवानों को ड्यूटी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड के रूप में आउटसोर्सिंग से कर्मी लिए जा रहे हैं, जबकि होमगार्ड जवानों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी दी जा सकती है। इस मुद्दे पर सांसद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही डीसी को फोन कर समाधान का निर्देश दिया। महेशपुर अमड़ापारा, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़िया, हिरणपुर समेत विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। सांसद ने कहा कि इस जन संवाद का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव, मोहम्मद मसीलुद्दीन, प्रकाश सिंह, मिथिलेश सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *