राजमार्ग यात्रा एप को लेकर लोगों में उत्साह:लाडोवाल टोल मैनेजर बोले-आज रात से लागू हो जाएगी योजना,3 हजार रुपए के पैक में 200 ट्रिप

भारत के सभी टोल प्लाजा में 3 हजार रुपए में सालाना पास की बुकिंग शुरू हो गई है। आज रात से ये सभी टोल प्लाजा पर लागू भी हो जाएगी। यह फायदा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से चलाए जा रहे टोल प्लाजा पर मिलेगी। इस पास पर लोग 200 ट्रिप कर सकेंगे। हालांकि इसकी मियाद एक साल की ही होगी। अगर ट्रिप पूरी न भी हुईं तो यह पास खुद ब खुद खत्म हो जाएगा।पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल अब सिर्फ 30 रुपए में पार होगा। एक तरफ जाने के 15 रुपए लगेंगे। जानकारी देते हुए टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजेर विपन ने कहा कि-लोगों में इस योजना को लेकर काफी उत्साह है। लोग लगातार राज मार्ग एप पर पास बनवा रहे है। आज मध्यरात्रि से होगी योजना लागू उन्होंने कहा कि आज 15 अगस्त की मध्यरात्रि से यह योजना पूरे देश में लागू हो रही है। पहले लुधियाना से जालंधर तक जाने के 345 रुपए आने जाने के लगते थे लेकिन अब राज मार्ग से पास बनवाने पर मात्र 30 रुपए लगेंगे। जनता के लिए ये बहुत ही राहतपूर्ण कार्य है। 200 ट्रिप का मतलब यह है कि यदि आपने एक बार टोल पार किया तो उसे एक ट्रिप गिना जाएगा। इस योजना की ब्रांडिंग के लिए विज्ञापन पर्चे छपवाए गए है। टोल पर फ्लेक्स भी लगवाई गई है। वाहन चालकों को हमारे कर्मचारी भी जागरूक कर रहे है। प्रत्येक कार ड्राइवर को विज्ञापन के पर्चे बांटे जा रहे है। लोगों की काफी आ रही क्वेरी टोल मैनेजर दपिंदर ने कहा-लोगों की काफी क्वेरी आ रही है। लोगों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। प्रत्येक ट्रिप 15 रुपए में वाहन चालक को पड़ेगा। इस तरह की योजनाओं के साथ टोल प्लाजा पर जो हंगामें हुआ करते थे उससे भी अब निजात मिलेगी। इस योजना की लोग सराहना भी कर रहे है। ये पास आँनलाइन ही बनेगा। फास्ट टैग को लोग एक्टिव रखे। ये पास केवल निजी गैर-व्यवसायिक कार/जीप/वैन पर। व्यवसायिक वाहन में उपयोग होने पर तुरंत बंद हो जाएगा। फास्ट टैग का गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा होना जरूरी है तभी तभी पास एक्टिव होगा। राजमार्ग यात्रा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *