राजसमंद के नाथद्वारा में अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर विवाद:सड़क परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जल्द सुधार करने की मांग

नाथद्वारा के लालबाग क्षेत्र में अंडरपास निर्माण कार्य पर स्थानीय निवासियों ने गंभीर आपत्ति जताई है। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए ठेकेदार की मनमानी और अधूरे कार्य को रोकने की मांग की। निवर्तमान पार्षद पूरण श्रीमाली के अनुसार- नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य में वादे के अनुसार दोनों ओर अंडर पास बनाए जाने थे, लेकिन वर्तमान में केवल एक ओर अंडरपास बनाकर काम रोक दिया गया है। इसके अलावा बेतरतीब डिवाइडर भी तैयार किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र दुर्घटना संभावित जोन बनता जा रहा है। पुराने नक्शे के अनुसार काम की मांग लालबाग वासियों ने मांग की है कि कार्य को पहले तैयार किए गए नक्शे के अनुसार ही पूरा किया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था से लालबाग क्षेत्र एक संभावित दुर्घटना जोन में बदलता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो जनांदोलन किया जाएगा। दुर्घटना होने की आशंका जताई गोमती-उदयपुर फोरलेन पर लालबाग क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाल ही में बनाए गए अंडरपास का उपयोग केवल राजसमंद से उदयपुर जाने वाले वाहनों के लिए संभव है। वहीं, उदयपुर से राजसमंद की ओर आने वाले वाहनों के लिए कोई सुविधा नहीं होने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *