राजसमंद जिले में अलग अलग विभागों में अनुकम्पा नियुक्त कार्मिकों की कम्प्यूटर और टाइपिंग एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 29 जनवरी को दोपहर 3 बजे से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर, राजसमंद में आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर ने बताया कि जिन अनुकम्पा नियुक्त कार्मिकों द्वारा 31 दिसंबर 2025 तक राजसमंद में परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन दिया गया था। उन सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जिला कार्यालय द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र में लिखे पते पर भेज दिए गए हैं। प्रवेश पत्र कलेक्टर ऑफिस से भी ले सकेंगे परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा के दिन 29 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा स्थल पर अनिवार्य रूप से मौजूदा रहे। ताकि समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है, तो ऐसे कार्मिक 29 जनवरी 2026 को सुबह 9.30 बजे कलेक्टर कार्यालय, राजसमंद के कक्ष संख्या 103 से प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।


