राजसमंद में तापमान के उतार-चढ़ाव का क्रम रविवार को भी जारी रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 12 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बढ़ने के साथ ही अब सर्दी से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री कम हुआ था। वही आज अधिकतम तापमान भी 31 डिग्री रहने की संभावना है। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए थे जो पूरी तरह से साफ हो गए। बादल छटने से सुबह के समय धूप पूरी तरह से निकली। आज हवा की गति में बदलाव हुआ है जहाँ शनिवार को हवा की गति 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गई वही आज 18 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। दोपहर के समय धूप के कारण सर्दी से पूरी तरह राहत है। सर्दी कम होने व कोहरा नहीं होने से शहर की सड़कों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग 8 व राजसमंद-भीलवाड़ा फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से देखी गई। वही बाजारों में सुबह जल्दी ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई।


