राजसमंद में खड़े डंपर से टकराई मारूति 800 कार:2 लोगों की मौत; गोमती उदयपुर फोरलेन पर हुआ हादसा

राजसमंद में एक सड़क हादसे में दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई। राजनगर थाना सर्कल में गोमती-उदयपुर फोरलेन पर भगवानंदा खुर्द के पास खड़े डंपर में मारुति 800 कार पीछे से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार- आज रात फोरलेन पर करीब 8 बजे केलवा की ओर से आ रही उदयपुर पासिंग मारुति 800 कार सड़क पर खड़े डंपर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और कार सवारों को बाहर निकाला। घटना में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल को राहगीरों की मदद से तुरंत आर के हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। करीब 15 मिनट बाद 108 एम्बुलेंस और राजनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को हॉस्पिटल पहुंचाया। राजनगर पुलिस थाना इंचार्ज सवाई सिंह के अनुसार मृतकों की पहचान शांतिलाल चौरसिया (78) पुत्र केशदी लाल निवासी वाडी रामपुरा रोड उदयपुर व नरेन्द्र सिंह (45) पुत्र देवी सिंह निवासी अंबा माता मंदिर के पीछे उदयपुर के रूप में हुई। दोनों मृतकों के शव आरके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *