राजसमंद में घायल गोवंश का करवाया इलाज:गौरक्षा हिन्दू दल और बजरंग दल ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट, मामले में जांच की मांग

राजसमंद में बेसहारा गोवंश के घायल हालत में मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर गौरक्षा हिन्दू दल और बजरंग दल देवगढ़ की ओर से देवगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में निर्भयनाथ पुत्र लक्ष्मणनाथ निवासी जोगेला स्वादड़ी ने बताया कि एक जनवरी की शाम करीब 7 बजे कलालों की आंती गांव के समीप एक गोवंश घायल हालत में मिली थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने गौ रक्षा हिन्दू दल को दी। सूचना पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायल गोवंश का इलाज करवाया। देवगढ़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *