राजसमंद में तेज सर्दी का दौर लगातार जारी है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोहरा थोड़ा कम हुआ, लेकिन बादलों ने आसमान डेरा जमा रखा है। कोहरा कम होने से विजिबिलिटी में थोड़ी राहत मिली। हालांकि वाहन चालकों ने सावधानी रखते हुए हेडलाइट का प्रयोग किया, जिससे कि कोई दुर्घटना न हो। सर्द हवाओं के चलने व बादलों के कारण धूप नहीं निकलने से ठिठुरन का एहसास बना हुआ है। न्यूनतम तापमान आज भी 9 डिग्री पर स्थिर रहा। ठंड का एहसास खुले स्थानों पर ज्यादा देखने को मिला रहा है। जहां लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेकर अपनी दिनचर्या पूरी कर रहे है। पशुपालक अपने मवेशियों को सर्दी से बचाने के लिए मवेशियों के बाड़ों को प्लास्टिक शीट व टीन शेड से ढक रहे है जिससे कि उन्हें पशुधन की कोई हानि न हो। आज हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। सर्दी के कारण सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगो की संख्या में कमी आई है।


