रेगिस्तानी बाड़मेर में सर्दी का कहर बरकरार है। लेकिन तापमान में बीते कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। बीते 24 घंटों में तापमान एक बार फिर गिर कर 11.2 डिग्री पहुंच गया है। गुरुवार को सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की बूंदाबांदी और सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। तापमान में 8 डिग्री तक पहुचने की आशंका है। दरअसल, बाड़मेर में बीते एक वीक में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव होने के साथ-साथ चलने वाली सर्द हवाओं ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है। तापमान में भी बीते एक वीक में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बुधवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को एक बार फिर रात का तापमान 12 डिग्री से गिरकर 11.2 डिग्री पहुंच गया है। गुरुवार को सुबह कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों को झकझोर दिया। सूरज निकलने के साथ ही आमजन को सर्दी से राहत मिली लेकिन इसके चलने वाली सर्द हवाओं ने सर्दी का अहसास करवाया। बीते कुछ दिनों से शाम को सूर्य अस्त होने के साथ ही तापमान में भी गिरावट होनी शुरू हुई फिर रात भर सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस साल के अंत तक तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुंचने के साथ नए साल में सर्दी तेज होने की आंशका है। बीते 5 दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव


