राजसमंद में नशा तस्कर पकड़ा:स्मैक, गांजा और शराब के साथ 17 लाख व कार जब्त

नाथद्वारा में श्रीनाथजी थाना पुलिस ने फौज मोहल्ला क्षेत्र में दबिश देकर तस्कर को गिरफ्तार करते हुए गांजा, स्मैक, शराब, भारी मात्रा में नकदी और एक कार जब्त की है। DSP शिप्रा राजावत ने बताया- कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध रूप से रखी गई करीब 1 ग्राम स्मैक (6 पुड़िया), 5 किलो 262 ग्राम गांजा, विभिन्न ब्रांड के 96 पव्वे देशी शराब और 12 बोतल बीयर बरामद की। नकदी और वेन्यू कार भी जब्त पुलिस ने मौके से सुरेंद्र सिंह पुत्र कानसिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी मादक पदार्थों के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशे के अवैध कारोबार से अर्जित 16 लाख 91 हजार रुपए नकद और इस व्यापार में काम में ली जाने वाली वेन्यू कार भी जब्त की है। पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी जल्द पहुंचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *