राजसमंद में निशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू:शहर के बीच द्वारकेश चौराहे पर उपलब्ध रहेगी गाड़ी, एक कॉल करने पर पहुंचेगी

राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र के रोगियों को हॉस्पीटल पहुंचाने तक अब निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा मिलेगी। शहर के नागरिकों को इमरजेंसी की स्थिति में होस्पिटल तक पहुंचाने के लिए शहर में निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यह एम्बुलेंस द्वारकेश चौराहे पर खड़ी रहेगी और वही से संचालित होगी। इसके लिए एक मोबाइल नम्बर पर कॉल करना होगा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 28 की पार्षद हिमानी नंदवाना की ओर से भेंट की गई एबुलेंस का सूरजकुंड आश्रम के महंत अवधेश चैतन्य ने पूजा-अर्चना करके शुभारंभ किया। इस अवसर पर महंत अवधेश चैतन्य ने कहा कि समाज की सेवा तो सभी करते हैं, लेकिन नंदवाना दंपती ने आकस्मिक एवं संकट की स्थिति में लोगों की सेवा करने का जो बीड़ा उठाया है यह अनुकरणीय पहल है। इससे समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को किसी भी आकस्मिक स्थिति में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगा। वे इस सुविधा के माध्यम से अपने बीमार या घायल परिजन को पैसे की चिंता किए बिना अस्पताल तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह तो एक शुरुआत है इस तरह की पहल के लिए अन्य संपन्न लोगों को भी आगे आना चाहिए, जिससे वंचित वर्ग को अस्पताल तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
इस अवसर पर समाज सेवी चंचल नंदवाना, सभापति अशोक टांक, कांग्रेस नेता व पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली, पार्षद मांगीलाल टांक वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *