राजसमंद SP ममता गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस थाना इंचार्ज एसपी ऑफिस का स्टाफ शामिल हुआ। परिसर स्वच्छ रखने का संकल्प लिया अभियान के तहत पुलिस लाईन परिसर में पहले साफ-सफाई की गई व फलदान व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। श्रमदान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस लाइन परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नित्य जीवन का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन, कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण एवं लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया। एसपी गुप्ता ने विभाग द्वारा भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।


