राजसमंद में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी:सर्दी और गलन का एहसास हुआ तेज, जनजीवन प्रभावित

राजसमंद में बर्फीली हवाओं के चलने से फिर से सर्दी तेज हो गई है। तीन-चार दिनों से तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंचने से लोगों ने तेज सर्दी से राहत महसूस की थी। उसके बाद सुबह जल्दी और देर शाम तक बाजारों में आवाजाही भी सामान्य दिनों की तरह दिखने लगी थी व लोगों ने गर्म कपड़े भी कम पहने। उसके बाद सोमवार देर शाम से अचानक बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया। जिसके बाद एक बार फिर से सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, जिससे गलन व ठिठुरन महसूस होने लगी। बुधवार सुबह सर्दी ओर तेज हो गई। सुबह के समय बाजारों में आवाजाही बहुत कम देखने को मिली और लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले। कुंभलगढ सहित कई गांवों व खुले स्थानों पर वाहनों की छतों व पेड़ पौधों की पत्तियों पर बर्फ की हल्की परत भी देखने को मिली। आज सुबह किसानों को सिंचाई करते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह अलाव का सहारा लेकर किसानों ने सर्दी से अपना बचाव किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *