राजसमंद में बादल छटे-मौसम हुआ साफ:सुबह के समय सर्दी बरकरार, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री कम होकर 13 डिग्री पर पहुंचा

राजसमंद में शनिवार को आसमान में छाए बादल आज रविवार को पूरी तरह से साफ हो गए। जिसके बाद सुबह के समय धूप निकली।
वही शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट के बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 14 डिग्री पर पहुंच गया था वही आज फिर से न्यूनतम तापमान 1 डिग्री लुढ़क कर 13 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह हल्की सर्दी महसूस की गई। वही दोपहर के समय सर्दी से पूरी तरह राहत है। दोपहर में गर्मी का एहसास होने से पंखे भी शुरू कर दिए गए। पिछले सप्ताह तापमान के उतार-चढ़ाव रहा, जहां रविवार से मंगलवार तक तापमान बढ़ने का क्रम चला, उसके बाद बुधवार को फिर से 3 डिग्री तापमान कम हुआ जो गुरुवार तक स्थिर रहा। फिर शुक्रवार को तापमान कम हुआ है तो शनिवार को फिर से तापमान बढ़ गया। वही आज तापमान 1 डिग्री कम हुआ। आज हवा की गति में बदलाव हुआ है, हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *