राजसमंद में बेटी की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार:गला काटकर की थी हत्या, वारदात के बाद उदयपुर भाग निकला था

अपनी ही 15 साल की बेटी की गला काट कर हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने बेटी की हत्या के लिए उसके छोटे भाई को दूध लाने बाहर भेज दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पिता को उदयपुर से गिरफ्तार किया है। मामला राजसमंद के खमनोर थाना इलाके का है। खमनोर थाना इंचार्ज नरेन्द्र सिंह ने बताया- आरोपी नारायण लाल को अपनी 14 साल की बेटी जसोदा मेघवाल की हत्या के आरोप में उदयपुर के टीडी इलाके से पकड़ा है। मामले आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना 21 दिसंबर की है। पुलिस को दोपहर करीब 3.30 बजे मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि नेडच गांव की मेघवाल बस्ती में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। जसोदा के मामा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद मेघवाल समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी के नाम खमनोर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि आरोपी नारायण लाल मेघवाल ने अपनी बेटी जशोदा मेघवाल का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को लेकर मेघवाल समाज सहित पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाने और आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है। पढ़ें हत्या से जुड़ी ये खबर भी… नाबालिग बेटी की बेरहमी से गला काटकर हत्या:गर्दन धड़ से कटकर आधे से ज्यादा अलग हुई; आरोपी पिता फरार राजसमंद जिले में रविवार को एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। निर्दयी पिता ने मासूम बेटी की गर्दन धड़ से लगभग अलग कर दी, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *