राजसमंद में रोजगार शिविर 20 को:इंटरव्यू के बाद हाथोंहाथ मिलेगा जाॅब, बाल कृष्ण स्टेडियम में होगा आयोजन

राजसमंद में शुक्रवार 20 दिसम्बर को बाल कृष्ण स्टेडियम में कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन होगा।
रोजगार विभाग द्वारा बाल कृष्ण स्टेडियम में आयोजित यह शिविर सुबह 10 बजे से साय 4 बजे तक चलेगा। शिविर में बेरोजगार आशार्थियों को निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा मौके पर ही इंटरव्यू करने के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध करवायें जाएंगे। शिविर मुख्य रूप से सीक्युरिटी गार्ड, आईटीआई पास, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स मैनेजर एवं बीमा क्षेत्र एवं निजी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा बेरोजगार आशार्थियों के लिये संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण की जानकारी से लाभान्वित किया जायेगा। शिविर में आशार्थी अपने शैक्षणिक, अनुभव के दस्तावेज एवं पासपोर्ट साइज फोटो सहित शिविर में भाग लेकर अवसरों का लाभ उठा सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *