राजसमंद में लंपी से बीमार गायों का होगा इलाज:श्रीनाथजी मंदिर की ओर से पहल, देखभाल के लिए लगाए कर्मचारी

विजयादशमी पर्व के अवसर पर नाथद्वारा में लंपी रोग से पीड़ित गोवंश की सेवा का कार्य शुरू किया गया। श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत पुत्र विशाल बावा की प्रेरणा से उपली ओडन स्थित उपली खिड़क गोशाला में विशेष अभियान का शुभारंभ हुआ। देखभाल के लिए लगाए कर्मचारी अभियान का मुख्य उद्देश्य नाथद्वारा नगर क्षेत्र में लंपी रोग से ग्रसित गायों की चिकित्सा, भोजन, स्वच्छता और दवाइयों की व्यवस्था कर उन्हें जल्द स्वस्थ करना है। इस हेतु गोशाला में विशेष सेवा कर्मियों की नियुक्ति की गई, जिनमें तीन ग्वाल और दो सफाईकर्मी शामिल हैं, जो गायों की देखभाल करेंगे। प्रथम चरण में नगर की लंपी रोग से पीड़ित 16 गायों को यहां लाया गया से जिनकी चिकित्सा और उचित देखभाल शुरू की गई। सहयोग की अपील इस अवसर पर विशाल बावा ने सभी वैष्णव जनों से अपील की है कि हमारे आराध्य श्रीजी प्रभु की प्रिय गोमाता को कहीं भी कष्ट नहीं हो। सभी श्रद्धालु जहां कहीं भी हों, जैसे संभव हो, गोमाता के सुख और सेवा के लिए सहयोग और योगदान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *