राजसमंद में लघु उद्योग भारती की महिला इकाई द्वारा आगामी 24 जनवरी से तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला शहर के कांकरोली स्थित प्रज्ञा विहार, 50 फीट रोड पर आयोजित होगा। मेले का उद्देश्य महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन देते हुए प्लेटफार्म प्रदान करना है। 75 से ज्यादा स्टॉल मेले में उदयपुर, ब्यावर, भीलवाड़ा, जयपुर, नाथद्वारा, कोटा सहित राजसमंद जिले की स्थानीय महिलाओं द्वारा 75 से अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी। इन सभी स्टॉलों का संचालन महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। मेले में महिलाओं द्वारा तैयार की गई साडियां, सूट, ज्वैलरी, पापड़, हैंड बैग्स, बेडशीट सहित विभिन्न घरेलू एवं हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित और विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही उद्देश्य महिला इकाई अध्यक्ष किरण बापना ने बताया कि स्वयंसिद्धा मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का अवसर देना है, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो सके। मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 8 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।


