राजसमंद में विहिप व बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन:अध्यक्ष बोले – हर हिंदू परिवार को अपने घर में शास्त्र और शस्त्र रखने चाहिए

राजसमंद के राजनगर स्थित चेतनदास आश्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत बिहारी दास महाराज, गणेश दास, किशन दास और अवधेश कृष्ण शास्त्री वृंदावन ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर पंडित शशिकांत ने विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन कराया। पूजन के बाद भगवान श्रीराम और दुर्गा माता की आरती की गई और विजय महामंत्र का जाप हुआ। शास्त्र और शस्त्र दोनों का समान महत्व कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि भारतीय परंपरा में शस्त्र और शास्त्र दोनों का समान महत्व है। उन्होंने कहा – हर हिंदू परिवार को अपने घर में शास्त्र और शस्त्र दोनों रखने चाहिए और शक्ति स्वरूप प्रतिवर्ष पूजन करना चाहिए। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित कार्यक्रम में जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कुमावत, जिला सह मंत्री दीपक रजक, जिला संपर्क प्रमुख जीवन सिंह चारण, जिला कोषाध्यक्ष अंबालाल सिंघवी, नगर संयोजक मधुसूदन सोनी, नगर सुरक्षा प्रमुख नरेंद्र सिंह, नगर बालोपासना प्रमुख पवन कुमावत, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत,साथ ही कैलाश लड्ढा, सत्यनारायण माली और भंवरलाल भोई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *