राजसमंद में श्री गौराजी कालाजी मंदिर में रूद्र यज्ञ:श्रद्धालु दे रहे आहुतियां, कल ध्वजारोहण और कलश स्थापना होगी

राजसमंद शहर के कलालवाटी क्षेत्र में स्थित श्री गौराजी कालाजी भैरूनाथ मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय 9 कुंडीय महा भैरव रूद्र यज्ञ महोत्सव के तहत धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी है। 25 जनवरी से प्रारंभ हुए इस मांगलिक आयोजन का आज चौथा दिन है। आहुतियां दे रहे श्रद्धालु
मंदिर परिसर में प्रतिदिन पंडितों द्वारा विधिवत हवन अनुष्ठान किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर हवन में आहुतियां अर्पित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं में यज्ञ को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्री गौराजी कालाजी मंदिर समिति के अनुसार महोत्सव की शुरुआत 25 जनवरी को सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ हुई थी। इसके बाद रात्रि में अरविंद स्टेडियम में चांदमल एवं मित्र मंडल श्री कालाजी गौराजी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। कल ध्वजारोहण होगा
26 जनवरी को भजन कलाकार जगदीश वैष्णव एंड पार्टी ने प्रस्तुति दी, जबकि 27 जनवरी को शंभू धनगर ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। आज चौथे दिन भजन गायक भगवत सुथार द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
महोत्सव के समापन अवसर पर कल सुबह 11 से 1 बजे के बीच मंदिर परिसर में ध्वजारोहण एवं कलश स्थापना का आयोजन किया जाएगा। वहीं अरविंद स्टेडियम परिसर में प्रतिदिन दोपहर के समय महाप्रसादी का आयोजन भी किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *