राजसमंद शहर की प्रताप बस्ती में 26 जनवरी को हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सम्मेलन कार्यालय के शुभारंभ के बाद गुरुवार रात मंशापूर्ण महागणपति मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणपति को सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया और कार्यक्रम के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई। इस अवसर पर सर्व हिन्दू समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भगवान गणपति को दिया निमंत्रण, कार्यक्रम की सफलता की कामना मंशापूर्ण महागणपति मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सम्मेलन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधिवत आमंत्रण पत्र भेंट कर भगवान गणपति को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ सम्मेलन की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। घर-घर जाकर बांटे पीले चावल और निमंत्रण पत्र धार्मिक आयोजन के बाद सम्मेलन के आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने शहर में घर-घर जाकर पीले चावल और आमंत्रण पत्र वितरित किए। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने आयोजन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और सहयोग का भरोसा दिलाया। भव्य शोभायात्रा के साथ होगी कार्यक्रम की शुरुआत आयोजकों ने बताया कि 26 जनवरी को सनवाड़ स्थित चारभुजा मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी राजकीय स्कूल परिसर पहुंचेगी। यहां विराट धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति और कार्यकर्ता रहे मौजूद घर-घर संपर्क अभियान के दौरान सम्मेलन संयोजक लीलेश खत्री, बद्रीलाल माली, कार्यक्रम अध्यक्ष गिरिराज लड्ढा, हिम्मत मेहता, कैलाश पुरोहित, कोषाध्यक्ष नीलकंठ सोनी, नागार्जुन खत्री, रतन साहू, कीर्तन खत्री, हेमेन्द्र सिंह, दीपक रजक, अजीत उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह, शशिकांत दीक्षित, सक्षम कोठारी, राजा सिंह, गिर्राज साहू, बसंत प्रजापत, हीरालाल, नितिन महात्मा, प्रहलाद वैष्णव, धर्मवीर सोनी, शांतीलाल, रमेश सुथार, मयूर पालीवाल, गुणसागर मादरेचा, चिन्मय खत्री, हितेन मादरेचा, वरुण प्रजापत, राहुल साहू, राहुल बापडोत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


