राजस्थानी फिल्म ‘बैरण’ का इंटरनेशनल मंच पर चयन:रूढ़िवादी प्रथा ‘कूकड़ी’ के खिलाफ होगा प्रदर्शन, टोंक के कलाकारों की अहम भूमिका

अज्ञानता के अंधेरे से समाज को ज्ञान की रोशनी की ओर ले जाने वाली राजस्थानी फिल्म ‘बैरण’ ने पूरे राजस्थान में अपनी अलग पहचान बना ली है। टोंक के अधिकांश युवा कलाकारों द्वारा तैयार की गई यह फिल्म अब राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RIFF) में विदेशी फिल्मों के साथ प्रदर्शित होगी। यह फिल्म न केवल राजस्थानी सिनेमा के लिए बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में अहम मानी जा रही है। राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 12वां संस्करण 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक जोधपुर स्थित मिराज सिनेमा में आयोजित किया जाएगा, जहां ‘बैरण’ को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। टोंक की मिट्टी से निकली कहानी, टोंक में ही हुई शूटिंग फिल्म की अधिकांश शूटिंग टोंक जिले में की गई है। इसके निर्देशक गोपाल नटराज सहित फिल्म से जुड़े कई कलाकार टोंक के ही रहने वाले हैं। गोपाल नटराज इससे पहले राजस्थानी फिल्मों में कोरियोग्राफर, स्क्रीनप्ले राइटर और गीतकार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। फिल्म के निर्देशन के साथ ही इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिवराज गुर्जर भी टोंक के निवासी हैं। वे पिछले करीब 15 वर्षों से फिल्म और मीडिया क्षेत्र में निरंतर मेहनत कर रहे हैं और अब उनकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। कुकड़ी रस्म पर करारा प्रहार, नारी सशक्तिकरण की सशक्त कहानी ‘बैरण’ फिल्म राजस्थान की एक गहरी और अमानवीय कुरीति कुकड़ी प्रथा पर बनाई गई है।। इस प्रथा में विवाह के बाद दुल्हन की तथाकथित पवित्रता की परीक्षा से जुड़ी रही है, जिसे महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अपमानजनक प्रथा माना जाता है। फिल्म नारी संघर्ष, आत्मसम्मान और सशक्तिकरण की कहानी को बेहद संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत करती है। यह दिखाती है कि जब पूरा समाज और अपने भी साथ छोड़ दें, तब भी एक नारी कैसे टूटे बिना, झुके बिना रूढ़िवादी परंपराओं के खिलाफ खड़ी रहती है। राजस्थान के कलाकारों की दमदार मौजूदगी फिल्म में राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों ने अभिनय किया है। इनमें हंसा रंगीली, राखी रंगीली, विशा पाराशर, रिया सैनी के साथ शिवराज गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिवराज गुर्जर न केवल अभिनेता हैं, बल्कि उन्होंने फिल्म के लेखन, पटकथा और संवाद में भी अहम योगदान दिया है। पहले टोंक में रिलीज, अब पूरे राजस्थान में सफल प्रदर्शन ‘बैरण’ को सबसे पहले टोंक के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जहां इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके बाद फिल्म को राजस्थान के कई जिलों में सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *