राजस्थान अंतर्जिला सिविल सेवा बैडमिंटन में जयपुर को सिल्वर

जयपुर | जयपुर जिले की टीम ने राजस्थान राज्य अंतर्जिला सिविल सेवा बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता। यह प्रतियोगिता 17 से 19 जनवरी तक कोटा में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में 26 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। कप्तान निकुंज छीपा के नेतृत्व में जयपुर ने शानदार खेल दिखाया। टीम के अन्य खिलाड़ी राजेंद्र कुमार शर्मा, डॉ अनिल यादव, राहुल मीना, मेजरदीन, रणवीर सिंह, अजय और मैनेजर प्रकाशचंद थे। कोटा कलेक्टर पीयूष सामरिया ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *