राजस्थान एनसीसी निदेशालय:5 डीजी कमेंडेशन कार्ड व 7 एप्रिसिएशन मेडल मिले, रैंक सुधरी

दिल्ली कैंट में गणतंत्र दिवस शिविर (RDC-2026) में इस बार राजस्थान एनसीसी निदेशालय ने प्रदर्शन में लगातार तीसरे साल रैंकिंग में सुधार किया। वर्ष 2024 में राज्य 11वें और 2025 में 8वें स्थान पर था। इस साल 5 डीजी कमेंडेशन कार्ड और 7 डीजी एप्रिसिएशन मेडल के साथ निदेशालय ने देशभर में 7वां स्थान हासिल किया। पीएम रैली के दौरान राजस्थान निदेशालय ने इस बार वेस्ट जोन का नेतृत्व किया। जयपुर के कैडेट भागीरथ सिंह शेखावत ने प्ला कार्ड के साथ मार्च किया। पीएम के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैडेट्स ने लोकनृत्य से राजस्थानी संस्कृति को दर्शाया। हॉर्स राइडिंग में दूसरा स्थान, 8 मेडल और दो ट्रॉफी हॉर्स राइडिंग इवेंट में राजस्थान ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज मेडल और एक रनरअप ट्रॉफी जीती। जयपुर की 1 राज आरएनवी स्क्वाड्रन के कैडेट्स ने ‘बेस्ट हॉर्स राइडर रनरअप’ और ‘डीजी वीआरएस सेकंड रनरअप’ ट्रॉफी जीती। पीएचएचपी एंड सी निदेशालय प्रथम रहा। मार्च पास्ट के लिए 30 में से 24 कैडेट्स का चयन निदेशालय के 30 में से 24 कैडेट्स का चयन कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट के लिए हुआ। एनसीसी गर्ल्स बैंड दस्ता भी शामिल हुआ। 12 में से 8 कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर में भाग लिया। एएनओ फर्स्ट ऑफिसर डॉ. एएच खान और कैडेट शिवकेश सिंह गुर्जर, कैडेट नव्या सिहाग, सार्जेंट अनिता चौधरी और अंडर ऑफिसर आयुषी जैन को डीजी कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया। सलोनी पचौरी, सलोनी यादव, रिधान शर्मा, हिमांशु, लांस कार्पोरल लोकेंद्र सिंह राठौड़, सार्जेंट कोमल और सीनियर अंडर ऑफिसर स्वर्णिका राठौड़ को डीजी एप्रिसिएशन मेडल मिला। “राजस्थान एनसीसी निदेशालय देश के सबसे बड़े कंटिनजेंट में से एक है। तीन सालों में लगातार सुधार ट्रेनिंग कल्चर और लीडरशिप डवलपमेंट का संकेत है। आगामी वर्षों में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, नेशनल कैंप्स में राजस्थान का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।”
-कर्नल नितिन सहरावत, डायरेक्टर, एनसीसी निदेशालय राजस्थान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *