सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है। कैबिनेट ने राजस्थान एयरोस्पेस और डिफेंस पॉलिसी-2026 को मंजूरी दी है। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इस पॉलिसी से राजस्थान में स्पेस और डिफेंस के कई प्रोजेक्ट्स लग सकेंगे। प्रदेश में हवाई जहाज का बनना, इंजीयनिरिंग डिजाइन, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई यूनिट्स लग सकेगी। राज्य सरकार इस पॉलिसी के तहत ट्रैनिंग कोस्ट की 50 प्रतिशत राशि का पुर्नभरण करेगी। इसके साथ ही कैपिटेल सब्सिडी सहित कई तरह की सब्सिडी देगी। इसके तहत लॉर्ज प्रोजेक्ट्स, मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स लगेंगे।


