राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड:LDC; 10,644 पदों पर होगी भर्ती, सीईटी सीनियर सेकंडरी पात्रता वाले कर सकेंगे आवेदन, 13 फरवरी अंतिम तिथि

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस साल की पहली बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10,644 पदों पर लिपिक ग्रेड सेकंड, कनिष्ठ सहायक भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से शुरू होंगे, अंतिम तिथि 13 फरवरी है। इसमें सीईटी सीनियर सेकंडरी-2024 की पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जो 9.17 लाख अभ्यर्थी हैं। इनकी पात्रता 16 फरवरी तक ही वैध रहेगी। इसके बाद पात्रता खत्म हो जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में रहेगी। परीक्षा 5 और 6 जुलाई को आयोजित होगी। नए साल में चौथी भर्ती जनवरी में बोर्ड ने चौथी भर्ती निकाली है। इससे पहले बोर्ड ने वनपाल के 259 पदों पर, कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर और महिला पर्यवेक्षक के 72 पदों पर भर्ती निकाली थी। इन तीनों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 40-40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी
परीक्षा दो फेज में होगी। पहले फेज में दो पेपर होंगे। 3-3 घंटे के 100-100 अंक के दो पेपर होंगे और प्रत्येक में 150 सवाल होंगे। दोनों प्रश्न पत्रों में अलग-अलग न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक (आरक्षित कैटेगरी के 5 प्रतिशत का शिथिलन) प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही सेकंड फेज में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें टंकण परीक्षण होगा। नोटिफिकेशन में खामी लिपिक ग्रेड-2/कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा के आवेदन में ईडब्ल्यूएस वर्ग को आयु सीमा में छूट नहीं दी है। ईडब्ल्यूएस आरक्षण मंच अध्यक्ष सुनील उदेईया ने कहा कि पहले परीक्षाओं में आयु सीमा छूट दी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *