राजस्थान की डॉक्टर हत्याकांड में रिश्तेदार गिरफ्तार:पहले आरोपी क्लर्क और डॉ. भावना शादी करना चाहते थे; मां ने कर दिया था इनकार

हरियाणा में राजस्थान की डॉक्टर भावना यादव (25) की 24 अप्रैल को हत्या के मामले में हिसार पुलिस ने आरोपी उदेश यादव (30) को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी तनुज शर्मा ने बताया-डॉ. भावना यादव की हत्या करने में क्लर्क उदेश यादव की संलिप्तता पाई गई है। उदेश गुरुवार को परिजनों के साथ हिसार पहुंचा था। जहां देर रात को उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, आरोपी की मां और पत्नी ने आरोप लगाया कि भावना उदेश को शादी के बाद भी परेशान कर रही थी, भावना उदेश पर तलाक और शादी के लिए दबाव बना रही थी। क्लर्क उदेश और डॉ. भावना शादी करना चाहते थे, मां ने इनकार किया
हिसार डीएसपी तनुज शर्मा ने बताया- पूछताछ में सामने आया कि डॉ. भावना यादव और आरोपी उदेश दोनों पहली बार 2018 में एक शादी समारोह में मिले थे। दोनों में उसी समय जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच उसी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। उदेश यादव ने अपनी मामी और उसके परिजनों के माध्यम से शादी का प्रस्ताव भावना के परिजनों तक पहुंचाया। लेकिन डॉ. भावना की मां ने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल, डॉ. भावना उदेश के मामा की साली थी। उदेश ने पुलिस को बताया कि भावना उससे मिलने के लिए कई बार हिसार आ चुकी थी और शादी करने का दबाव बना रही थी। वो चाहती थी कि पत्नी को तलाक देने के बाद उससे शादी करूं। भावना की मां गायत्री यादव ने बताया था कि भावना पढ़ाई में होशियार थी। कक्षा 12वीं में बॉयो सब्जेक्ट में उसके करीब 74 फीसदी नंबर आए थे। वो एमबीबीएस करने के लिए 2018 में फिलीपींस चली गई। 2023 में वो पढ़ाई पूरी कर घर आ गई। इसके बाद MCI (मेडिकल कॉउंसिलिंग ऑफ इंडिया) एग्जाम की तैयारी कर रही थी। भावना उदेश से एकतरफा प्यार करती थी, उसकी मां ने 35 लाख मांगे थे, पढ़िए आरोपी की मां के 3 बड़े दावे उदेश से भावना के रिश्तों को लेकर उसकी पत्नी के दावे 1. उदेश के मामा की साली थी भावना, रिश्ते की बात चली उदेश की पत्नी निक्की ने बताया कि राजस्थान निवासी भावना उसके पति उदेश के मामा की साली थी। दोनों के रिश्ते की बात भी साल 2018 में चली थी। इसके कुछ दिन बाद ही डॉ. भावना को उसकी मां गायत्री ने MBBS की पढ़ाई के लिए विदेश भेज दिया था। रिश्ता तो नहीं हुआ लेकिन भावना उदेश से प्यार करने लगी थी। 2. भावना उदेश से करना चाहती थी शादी डॉ. भावना उदेश के साथ शादी करना चाहती थी। उसने उदेश की मां मुनेश से फोन पर भी बात की थी। उदेश की मां ने उसे 15 दिन का समय दिया था कि वो अपनी मां को राजी कर ले, उसे कोई एतराज नहीं है। मगर, भावना की मां गायत्री ने उदेश को मामूली क्लर्क बताते हुए शादी से इनकार कर दिया था। 3. शादी से पहले ही अफेयर की बात बता दी थी निक्की ने आगे बताया कि मार्च 2021 में मेरी और उदेश की सगाई हुई और दिसंबर 2021 में हमारी शादी हो गई। हम दोनों का एक डेढ़ साल का बेटा भी है। निक्की के मुताबिक शादी से पहले ही उदेश ने उसे भावना के साथ अफेयर की पूरी कहानी बता दी थी। 4. भावना ने मुझे फोन किया, कहा- बस, एक बार उदेश की आवाज सुना दो भावना कुछ समय से मेरे साथ चैटिंग कर रही थी। मुझको कहती थी कि थोड़ी डिप्रेशन में हूं, उदेश को कह दो कि दोस्त के नाते ही बात कर ले, जब वो नॉर्मल हो जाएगी तो बात करना बंद कर देगी। उदेश ने भावना को ब्लॉक कर रखा था। भावना ने मुझसे कहा कि एक बार उदेश की आवाज ही सुनवा दो। उसने भी आश्वासन दिया कि वो बात करवा देगी, जब उदेश आएगा। 5. भावना ने 21 अप्रैल को कॉल की, ऑडियो-वीडियो मांगा
मेरे पास 21 अप्रैल को भावना का फोन आया था। भावना ने उदेश के बारे में पूछा तो मैंने कह दिया कि घर में है। सबूत के तौर पर उसके मोबाइल पर वीडियो बनाकर मांगी। मैंने उदेश के मोबाइल की वीडियो बनाकर भेज दी। ऑडियो मांगी, तो मैंने मना कर दिया। मेरे पति की 22 अप्रैल को छुट्‌टी थी। 23 अप्रैल को यूनिवर्सिटी गए थे। वहां से उन्होंने बताया था कि मैंने भावना को यहां देखा है। इस पर मैंने पति से कह दिया था कि आप क्वार्टर में न जाकर कहीं ओर चले जाओ। 6. उदेश ने फोन पर बताया, खुद आग लगाई, मां पर शक
हिसार में हुई घटना के बाद उदेश ने मुझे फोन कर बताया था कि भावना पीछे वाली दीवार कूद कर क्वार्टर में घुस आई है। उसके बैग में पेट्रोल की बोतल थी। उसने खुद ही पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। इस पर तुरंत उदेश उसे सोनी बर्न हॉस्पिटल हिसार लेकर गया और उपचार शुरू करवाया। मगर, सर्जरी के बीच में ही उसकी मां उसे राजस्थान ले गई। उन्हें तो डॉ. भावना की मां गायत्री पर ही शक है। 7. पुलिस को दोनों की 60 पेज की चैट सौंपी
मैंने हिसार पुलिस को 60 पेज की चैट सौंपी है, जिसमें निक्की के एकतरफा प्यार की सभी बातें दर्ज हैं। वो किस प्रकार उदेश से मिलने, आवाज सुनने के लिए उसके सामने गिड़गिड़ाती थी। मैंने उसे काफी बार समझाने की कोशिश भी, लेकिन भावना जिद पकड़ कर बैठी थी कि वो उदेश के बिना नहीं रह सकती है। भावना की मां ने पुलिस को शिकायत में क्या कहा, 3 पॉइंट में जानिए… 1. दिल्ली गई थी भावना, उदेश ने कहा- जल गई
राजस्थान के बहरोड़ के गांव खोहर के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल भावना की मां गायत्री यादव ने बताया कि भावना ने 2023 में फिलीपींस से MBBS की थी। वह पीजी के लिए दिल्ली में DEMS से MCI परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह ऑनलाइन क्लास ले रही थी और हर सप्ताह वीकली टेस्ट देने जाती थी। 21 अप्रैल को भावना टेस्ट देने दिल्ली गई थी। 24 अप्रैल को उदेश यादव नामक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि भावना जल गई है और हिसार के सोनी हॉस्पिटल में भर्ती है। कुछ देर बाद अस्पताल से भी वीडियो कॉल आया और बेटी की हालत दिखाई। वह सूचना मिलते ही हिसार रवाना हुईं। हालत नाजुक होने पर बेटी को जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 24 अप्रैल की रात उसने दम तोड़ दिया। मां गायत्री ने कहा.. मेरी बेटी बहुत होनहार थी और बहुत चंचल स्वभाव की थी। वह जब भी घर रहती थी घर खुशियों से भर देती थी। मैं चाहती हूं मेरी बेटी जिस तरह से तड़पी है आरोपी को भी उसी तरह से सजा मिले। 2. बेटी की मौत हादसा नहीं साजिश
मां गायत्री ने कहा- हॉस्पिटल में ड्रेसिंग के दौरान उन्होंने देखा कि बेटी का चेहरा, पेट और घुटनों तक का हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था, जबकि सिर के बाल और पीठ सुरक्षित थी। पेट पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी थे। हथियार से गोदने के बाद उसकी जलाकर हत्या की गई। गायत्री यादव ने बताया- भावना की मौत एक हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश है। छोटी बेटी दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है। भावना जब भी दिल्ली टेस्ट देने जाती थी, तो रात को छोटी बहन के पास ही रुकती थी। 21 और 22 अप्रैल को भावना छोटी बहन के पास ही रुकी थी और टेस्ट दिया था। 23 अप्रैल को उन्हें कॉल कर कहा था- मैं 24 अप्रैल की सुबह घर आऊंगी। हालांकि वह घर नहीं पहुंची। हर बार दिल्ली जाते समय बातचीत होती थी। डॉ. भावना हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *