राजस्थान की स्कूलों में शीतलहर के चलते छुट्टियों के आदेश:जयपुर-जैसलमेर में 1 दिन, पाली में 2 दिन का अवकाश; शिक्षा निदेशक ने कलेक्टर को दिए निर्देश

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने 6 दिन में दूसरी बार राज्य के सभी कलेक्टरों को अपने जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय बदलने और छुट्टियां घोषित करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले 6 जनवरी को एक आदेश जारी कर निदेशक ने सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर को छुट्टियां करने और समय बदलने का अधिकार दिया था। इसके बाद कलेक्टरों ने आदेश जारी किए थे। आज आए आदेशों के बाद जयपुर, सीकर और जैसलमेर में 1-1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। पाली में 13 और 14 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। बता दें कि इससे पहले 6 जनवरी को हुए आदेश में 8 जिलों में 11 तक, 5 जिलों में 9 जनवरी तक, 1 जिले में 7 जनवरी और 4 जिलों में 8 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई थी। राजस्थान में नया वेदर सिस्टम एक्टिवेट हो रहा बता दें कि मौसम विभाग ने 15 जनवरी से एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई है। जिसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा के अलावा जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं जयपुर, जोधपुर, भरतपुर और अलवर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। जोधपुर में 3 फ्लाइट्स लैंड नहीं कर पाई जोधपुर एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते 3 फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई। तीनों फ्लाइट 45 मिनट तक हवा में चक्कर लगाती रही। इसके बाद अहमदाबाद-जोधपुर की फ्लाइट 6E 7074 और दिल्ली-जोधपुर की फ्लाइट 6E 2411 को जोधपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। जबकि बेंगलुरु-जोधपुर फ्लाइट 6E6032 को अहमदाबाद डायवर्ट कर किया। कोहरे के साथ ही 6 जिलों में कोल्ड वेव का भी असर रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू में शीतलहर का दौर जारी है। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, गुरु शिखर पर आज तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान मैदानी इलाकों में ओस की बूंदें जमीं नजर आईं। 10 दिन रहेगी तेज सर्दी राजस्थान में मौसम की स्थिति देखें तो अगले 10 दिन सर्दी थोड़ी तेज रहने का अनुमान है। 14 जनवरी की शाम से एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से उदयपुर, कोटा के साथ जयपुर संभाग के आंशिक हिस्से में बादल छा सकते हैं। इस सिस्टम का असर 15 जनवरी को भी देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 21-22 जनवरी तक प्रदेश में दिन ठंडे रहने का अनुमान है। देखें अब तक किन जिलों में कितनी छुट्टियां थी… सरकारी स्कूल में छुट्टियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जयपुर समेत कई जिलों के स्कूलों में छुटि्टयां:सर्दी के चलते कलेक्टरों ने 1 से 5 दिन तक बढ़ाई छुट्‌टी; टीचर्स को आना होगा राजस्थान के जयपुर समेत 12 जिलों में सर्दी के चलते छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। छुट्‌टी 1 से 5 दिन तक बढ़ाई गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने जिला कलेक्टर को छुट्टियां करने और समय बदलने का अधिकार दिया था। इसके बाद कलेक्टरों ने आदेश जारी किए। जयपुर में 7 और 8 जनवरी को छुट्‌टी रहेगी। अलवर में 7 से 11 जनवरी तक और कोटा में 7 से 9 क्लास 1 से 8 जनवरी तक की छुट्टियां कर दी गई। वहीं बीकानेर में कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने पहले स्कूलों का समय बदला था और देर 11 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी। श्रीगंगानगर में भी 11 जनवरी तक छुटि्टयां रहेंगी। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *