राजस्थान की CLAT टॉपर का रिएक्शन, रिजल्ट देख चौंकी, VIDEO:अपने मार्क्स देखने घर के मंदिर में बैठी, मां से लिपटकर रोई; 119 में से 112.75 अंक

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज यानी CNLUs ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 UG और PG के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की 17 साल की गीताली गुप्ता ने CLAT-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। 119 में से 112.75 अंक प्राप्त कर टॉप करने वाली गीताली CLAT में देश में नंबर-1 रैंक लाई हैं। गीताली ने घर के मंदिर में बैठ कर रिजल्ट देखा था। जैसे ही उनका रिजल्ट ओपन हुआ वो चौंक गई। उन्हें आशा नहीं थी कि वो ऑल इंडिया टॉप कर लेंगी। उनके रिएक्शन को परिजनों ने कैमरे में कैद किया है। एक बरगी तो गीताली को ऐसे देख उनके परिजनों की सांसें अटक गई थी। लेकिन, जैसे ही बेटी के टॉप करने का पता चला तो सभी ख़ुशी से झूम उठे। गीताली ने कहा- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है अगर है तो वह है रेगुलर पढाई और रिवीजन। देखें टॉपर का रिएक्शन… सफलता का शॉर्टकट कोई नहीं, बस रेगुलर स्टडी करें करें गीताली गुप्ता की सफलता के बाद उनके कोचिंग इंस्टीट्यूट ने उनका सम्मान समारोह आयोजित किया। गीताली ने इस दौरान कहा- ये जर्नी बिल्कुल आसान नहीं थी। परिवार के साथ-साथ मेंटर्स और सपोर्ट की वजह से ही ये मुकाम हासिल हुआ। CLAT एस्पिरेंट्स को सलाह है कि बिना किसी प्रेशर के आगे बढ़ें। लॉ प्रोफेशन में आज ढेरों ऑप्शंस खुले हैं। ज्यादा घंटे पढ़ने से बेहतर है रेगुलर स्टडी करना। यही सफलता का सबसे बड़ा शॉर्टकट है। डेली टारगेट पर फोकस गीताली ने अपनी तैयारी के बारे में बताया कि उन्होंने फिक्स्ड घंटों की बजाय डेली टारगेट पूरा करने पर फोकस किया। बोर्ड एग्जाम के साथ CLAT की तैयारी बैलेंस करने में लीगलएज की क्लास रूम प्रोग्राम और डाउट सेशन काफी मददगार रहे। गीताली का लक्ष्य अब NLSIU बेंगलुरु जैसे टॉप NLU में एडमिशन लेना है, जहां से वे कॉर्पोरेट लॉ की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं। लीगलएज के डायरेक्टर सुमित उचानी ने कहा- इस साल हमारे स्टूडेंट्स ने कमाल कर दिखाया है। गीताली की सफलता संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रेरणा है। 92 हजार ने करवाया था रजिस्ट्रेशन CLAT 2026 परीक्षा में कुल 96.01% कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में 57% महिलाएं, 43% पुरुष और 9 ट्रांसजेंडर थे। कुल 92,000 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया था। इनमें से 75,009 उम्मीदवारों ने स्नातक (UG) परीक्षा दी, जबकि 17,335 उम्मीदवार स्नातकोत्तर (PG) परीक्षा में शामिल हुए। सबसे ज्‍यादा टॉपर बेंगलुरु से CLAT 2026 UG में टॉप स्‍कोर 112.75 रहा। टॉप 100 में लड़कियों की तुलना में लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पहले 100 रैंक में 36 लड़कियां और 64 लड़के शामिल हैं। टॉप 100 में बेंगलुरु से सबसे ज्‍यादा 15 टॉपर रहे। इसके बाद दिल्ली से 8 और मुंबई से 7 टॉपर्स टॉप 100 में शामिल हैं। CLAT 2026 PG परीक्षा में टॉप स्‍कोर 104.25 रहा। CLAT PG के टॉप रैंकर्स में 52 लड़कियां और 47 लड़के शामिल हैं। नई दिल्ली सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शहर रहा, जहां से टॉप 100 में 22 रैंकर्स शामिल हैं। इनमें 12 लड़के और 10 लड़कियां हैं। इसके बाद जबलपुर से 8 और जयपुर से 7 टॉपर्स टॉप 100 में रहे। 7 दिसंबर को हुई थी CLAT 2026 परीक्षा CLAT 2026 परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 126 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) और अन्य कॉलेजों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विधि कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। पूरी जानकारी CLAT 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। रिजल्‍ट अभी चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *