राजस्थान के क्रिकेटर्स के लिए बड़ी खबर:ड्रीम क्रिकेट टैलेंट फाउंडेशन शुरू करेगा टैलेंट हंट प्रोग्राम, सिलेक्टेड खिलाड़ियों को मिलेगा इंटरनेशनल मौका

क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। ड्रीम क्रिकेट टैलेंट फाउंडेशन (DCTF) ने देशभर में टैलेंट सर्च प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत राजस्थान के हर जिले में क्रिकेट टैलेंट हंट आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत राजधानी जयपुर से 6 अक्टूबर 2025 को होगी। इस टैलेंट हंट में सिलेट होने वाले खिलाड़ियों को फाउंडेशन की ओर से बेहतर ट्रेनिंग, कोचिंग और क्रिकेट किट दी जाएगी। इतना ही नहीं, उन्हें नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का मौका भी मिलेगा। फाउंडेशन के मैनेजर दिलीप पंवार ने बताया कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव दिलाने के लिए दुबई क्रिकेट टूर प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके तहत चयनित खिलाड़ियों को दुबई ले जाया जाएगा, जहां उनके लिए फ्लाइट, वीजा, ठहरने और मैच खेलने का पूरा खर्च फाउंडेशन उठाएगा। पंवार ने बताया कि ट्रायल्स में बैट्समैन, बॉलर और ऑलराउंडर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। इनमें से बेस्ट और जरूरतमंद खिलाड़ियों को फाउंडेशन न सिर्फ ट्रेनिंग देगा बल्कि उनका ट्रैवल और खेलने का खर्चा भी उठाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *