भास्कर न्यूज | रायगढ़ युवा भारत (माय भारत) कार्यक्रम के तहत 23 से 27 फरवरी 2026 तक होटल श्री साईं श्रद्धा में पांच दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें राजस्थान के करौली, बाड़मेर, जैसलमेर, डूंगरपुर और श्रीगंगानगर से आए 34 युवाओं ने सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम पाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी लोकगीत, कथक नृत्य, साइबर सुरक्षा, वित्तीय जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य और सांस्कृतिक सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को रायगढ़ के बंजारी माता मंदिर, कुर्रा गुफा, खम्हार पाकुट जलाशय और जिंदल स्टील प्लांट जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी कराया गया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया गया।


