राजस्थान के एक स्टूडेंट की मुंबई के पवई स्थित आईआईटी संस्थान के हॉस्टल में मौत हो गई। स्टूडेंट्स नमन अग्रवाल (21) झुंझुनूं जिले सादुलपुर क्षेत्र का रहने वाला था। वह आईआईटी मुंबई में सिविल इंजीनियरिंग में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। नमन के दादा मोहनलाल किशनपुरिया सादुलपुर में दाल मिल है। गुरुवार को नमन का शव सादुलपुर लाया जाएगा। माता-पिता का इकलौता बेटा था
जानकारी के अनुसार नमन कैंपस के हॉस्टल नंबर 3 में रहता था। हॉस्टल नंबर 4 की छत से कूदकर उसने आत्महत्या कर ली। नमन अग्रवाल के का शव हॉस्टल नंबर 4 के परिसर में मिला। पवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। नमन अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। … यह भी पढ़े जयपुर में 12वीं मंजिल से कूदा कॉलेज स्टूडेंट, मौत:एग्जाम में नकल करते पकड़े जाने के बाद डिप्रेशन में था; बैग में जहर भी मिला जयपुर में 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर कॉलेज स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह एग्जाम में नकल करते पकड़े जाने के बाद डिप्रेशन में था। स्टूडेंट सुसाइड के लिए रेंट पर स्कूटी लेकर कॉलेज से 5 किलोमीटर दूर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पहुंचा था। (पढ़ें पूरी खबर)


