राजस्थान के 12 जिलों में झुंझुनू का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन:विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ‘शत-प्रतिशत’ सफल, कलेक्टर ने किया टीम का सम्मान

झुंझुनू जिले ने मतदाता सूची शुद्धिकरण के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, जो कि अभियान में शामिल राजस्थान के 12 जिलों में सर्वाधिक और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जिले ने रिकॉर्ड समय में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य शत-प्रतिशत संपन्न कर लिया है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण और पुनरीक्षण के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने पर, जिला कलेक्टर अरुण कुमार गर्ग ने पूरी टीम को सम्मानित किया और इसे टीम वर्क, सतत मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्यशैली का परिणाम बताया। कलेक्टर ने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का आभार व्यक्त किया। अभियान के सफल समापन के उपलक्ष्य में, जिला कलेक्टर अरुण कुमार गर्ग ने कलेक्टर सभागार में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की सफलता में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और बीएलओ का सम्मान किया। कलेक्टर गर्ग ने इस बात पर जोर दिया कि झुंझुनू का प्रदर्शन राजस्थान के अन्य 12 जिलों में सबसे बेहतरीन रहा है, जो जिले के प्रशासनिक समर्पण को दर्शाता है। 96% मतदाताओं के संबंध जुड़े कलेक्टर अरुण कुमार गर्ग ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य मतदाता सूची को त्रुटि मुक्त बनाना था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से न हटे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम गलत तरीके से न जुड़ा रहे। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में 96 प्रतिशत मतदाताओं के सम्बंध 2002 की वोटर लिस्ट से जोड़ लिए गए हैं। यह कार्य सूची के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को बनाए रखने और मतदाताओं की पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है। बीएलओ ने निभाया मुख्य रोल अभियान के दौरान बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का गहन सत्यापन किया, नई प्रविष्टियां जोड़ीं और पुरानी प्रविष्टियों में मिली त्रुटियों का सुधार किया। कलेक्टर ने सभी टीमों को उनकी ईमानदारी और समर्पण के साथ भविष्य के चुनावी कार्यों में भी इसी प्रकार सहयोग करते रहने का आह्वान किया। प्रमुख अधिकारियों को सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए झुंझुनूं कलेक्टर अरुण गर्ग और एडीएम अजय आर्य ने विशेष रूप से एसडीएम कौशल्या विश्नोई और तहसीलदार महेंद्र मूंड को सम्मानित किया, जो इस अभियान की सफलता में अग्रिम पंक्ति में रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *