राजस्थान के 20, यूपी के 32 जिलों में हीटवेव अलर्ट:मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों में 60 kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी

मौसम विभाग ने मंगलवार 29 अप्रैल को केरल, कर्नाटक, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लेकिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में केवल प्रतापगढ़ और हनुमानगढ़ को छोड़कर बाकी सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। आज राजस्थान के 20 और यूपी के 32 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट है। यहां 40 से लेकर 60 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्राइवेट एजेंसी स्कायमेट के मुताबिक 30 अप्रैल और 1 मई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटीज जैसे आंधी, बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो सकती है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के पूर्वी राज्यों में काल-बैसाखी का मौसम पहले से ही चल रहा है।
काल-बैसाखी के साथ भयंकर तूफान, तेज बिजली, तूफानी हवाएं और भारी गरज के साथ बारिश होती है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *