राजस्थान के 3 शहीदों का आज होगा अंतिम संस्कार:एक जवान को 11 महीने से नहीं मिली थी सैलरी; सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई

जम्मू कश्मीर कके बांदीपोरा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले राजस्थान के दो जवानों की उनके पैतृक गांव में अंत्येष्टी होगी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन के कारण शहीद हुए सीकर के जवान को भी अंतिम विदाई दी जाएगी। सोमवार दोपहर उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचेगी, इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार (4 जनवरी) को सेना का ट्रक खाई में गिर गया था। हादसे में राजस्थान के दो जवान शहीद हो गए। बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) के लांस नायक नितीश कुमार यादव और नागौर के जायल कस्बे के हवलदार हरिराम शहीद हुए। दोनों थल सेना में थे। वहीं, रींगस (सीकर) के लाखनी गांव के जवान सुल्तान सिंह बाजिया (35) की हिमस्खलन के कारण मौत हुई थी। 11 महीने से नहीं आई थी सैलरी
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में ट्रक खाई में गिरने के कारण राजस्थान के दो जवानों की जान गई है। इसमें बहरोड़ के नितीश कुमार यादव को 11 महीने से सैलरी नहीं मिली थी। वे 13 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। उनके छोटे भाई शोभित यादव ने बताया- बड़े भाई से शनिवार सुबह 9:30 बजे फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि 11 महीने से सैलरी नहीं आई है। मैं सीओ के पास इंटरव्यू के लिए जाऊंगा। शाम करीब 7 बजे उनके सीओ ने शोभित को सूचना दी कि नितीश इस दुनिया में नहीं रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *