राजस्थान गर्ल्स क्रिकेट का ‘हैप्पी’ मोमेंट:डब्ल्यूपीएल में हुआ डेब्यू; गुजरात ने 10 लाख में खरीदा था हैप्पी खींचड़ को

राजस्थान की महिला क्रिकेट के लिए सोमवार को सबसे बड़ा ‘हैप्पी’ मोमेंट आया। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में पहली बार राजस्थान की किसी खिलाड़ी ने डेब्यू किया है, ये हैं झुंझुनूं के कुमावास गांव की हैप्पी कुमारी खींचड़। आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स से हैप्पी ने डब्ल्यूपीएल करियर का पहला मैच खेला। इसमें हैप्पी ने 1 ओवर किया, हालांकि बैटिंग नहीं आई। हैप्पी को गुजरात ने 10 लाख में खरीदा है। हैप्पी पहले 100-200 मीटर की स्प्रिंट एथलीट थीं। 2023 में एसएमएस स्टेडियम में हैप्पी ने स्टेट एथलेटिक चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज जीता था। एथलीट से वह क्रिकेट की तरफ शिफ्ट हुई। तेज दौड़ती थी तो कोच अजय कुमार ने अच्छा रनअप देखते हुए चिंकारा कैंटीन में सेल्समैन पिता राजेश खींचड़ को सलाह दी कि इसे तेज गेंदबाज बनाना चाहिए। फिर झुंझुनूं क्रिकेट एकेडमी में शुरू ही क्रिकेट की शिक्षा। अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल थीं -पुणे में अंडर-19 टी20 त्रिकोणीय सीरीज में खेलीं। द. अफ्रीका भी एक टीम थी।
-इंडिया-ए टीम में सलेक्ट हुईं और इंडिया बी के खिलाफ दो मैच भी खेलीं।
-बेंगलुरु में जुलाई में हुए बीसीसीआई के एमर्जिंग महिला टूर्नामेंट में खेली।
-रायपुर में हुई अंडर-10 टी20 चैलेंजर में इंडिया-ए टीम का प्रतिनिधित्व किया।
-राजस्थान के लिए अब तक 9 टी20 और 10 लिस्ट-ए अंडक-19 मैच खेल चुकी हैं। लड़कों के साथ प्रैक्टिस, पढ़ाई में भी अव्वल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *