राजस्थान में आज भी मकर संक्राति का पर्व मनाया जा रहा है। जयपुर सहित कई जिलों में पतंगबाजी हो रही है। वहीं, बुधवार (14 जनवरी) को पतंगबाजी के कारण हुए हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 3 मौत जयपुर में हुईं। अलग-अलग जिलों हुए हादसों में 140 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। सबसे अधिक हादसे बैन किए चाइनीज मांझे के कारण हुए। जयपुर में मुख्यत: मकर संक्रांति फेस्टिवल बुधवार को ही मनाया गया। दिनभर पतंगबाजी के बाद शाम को आतिशबाजी भी हुई। बच्चों की सांस नली कटी, हॉस्पिटल में मौत जयपुर में बुधवार को 6 साल के बच्चे का चाइनीज मांझे से गला कट गया। मुंबई का रहने वाला धीर फेस्टिवल के लिए परिवार के साथ जयपुर आया था। डॉक्टर ने बताया कि ज्यादा ब्लड बहने के कारण धीर ने दम तोड़ दिया। वहीं, कोटा में एक 5 साल के बच्चे का चाइनीज मांझे के कारण गला कट गया। गुरुवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी सांस नली कट गई थी। पतंग लूटने के कारण भी गई जान बुधवार को घड़साना (श्रीगंगानगर) के गांव 2 एसटीआर में पतंग लूटने के दौरान 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 8 साल का नवीन छत से पानी की डिग्गी में गिर गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जयपुर के मालवीय नगर में 26 साल का युवक पतंग लूटने के प्रयास में छत से गिर गया। उसकी एसएमएस हॉस्पिटल में मौत हो गई। जयपुर खो-नागोरियान में एक 7 साल का बच्चे पतंग लूटने के प्रयास में नाली में गिर गया। हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। ….. ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में पतंगबाजी के कारण 4 मौत, 140 घायल:जयपुर में जमकर आतिशबाजी, झालावाड़ में मधुमक्खियों का हमला, टोंक में हजारों लोगों ने खेली फुटबॉल पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए


