राजस्थान में फिर से सर्दी तेज होने लगी है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सीकर सहित आसपास के एरिया में बुधवार सुबह जगह-जगह ओस जम गई। यहां रात का तापमान जमाव बिंदु के पास 1.7 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। कोहरे के कारण उत्तर भारत के शहरों से जयपुर आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिन में पारा और गिरने की संभावना है, जिससे राज्य में सर्दी बढ़ेगी। शेखावाटी इलाका कड़ाके की सर्दी की चपेट में शेखावाटी एरिया के सीकर जिले में एक ही दिन में पारा करीब 6 डिग्री तक गिर गया। वहीं, जयपुर, दौसा, भरतपुर सहित कई जिलों में शीतलहर के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को राजस्थान के उत्तर-पश्चिम जिलों में घना कोहरा रहा। इस कारण बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, नागौर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 5-7 डिग्री तक गिर गया। ट्रेन ट्रैफिक पर असर कोहरे के कारण बीते कुछ दिनों से एयर के साथ ट्रेन ट्रैफिक पर भी असर हो रहा है। बुधवार सुबह भी जयपुर जंक्शन से निकलने वाली 10 से ज्यादा ट्रेनें 6 घंटे तक लेट रहीं। अब देखिए- किन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर… न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर घना कोहरा रहने और उत्तरी हवाएं कमजोर होने के कारण राज्य के अधिकांश शहरों में सोमवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहे है, जिसके कारण इन दिनों शहरों में सुबह-शाम की सर्दी थोड़ी कम है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ऊपर दर्ज हुआ।


