राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय:कुलगुरु सर्च कमेटी भंग करने की सिफारिश; जिस बॉम बैठक में अध्यक्ष थे सिंह, उसी में हुआ था एक चयनकर्ता का चयन

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) में नए कुलगुरु की नियुक्ति होनी है। कुलपति चयन के लिए बनी समिति में चार सदस्य प्रो. आनंद भालेराव, प्रो. प्रदीप गोयल, प्रो. किरण कुमार पंड्या और प्रो. राजीव आहूजा शामिल हैं। इस समिति पर आरटीयू प्रबंध मंडल सदस्य और विधायक संदीप शर्मा (कोटा दक्षिण) एवं डॉ. ललित मीणा (किशनगंज-शाहबाद, बारां) ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर इस कमेटी को भंग करने की सिफारिश तक कर दी है। पत्र में आरोप है कि आरटीयू के पूर्व कुलगुरु प्रो. संतोष कुमार सिंह ने फिर से कुलगुरु पद के लिए आवेदन किया है, जबकि चयन समिति के तीन सदस्य इनके पूर्व परिचित हैं। सदस्यों के पास गरिमामयी योग्यता भी नहीं है। ऐसे में न्यायपूर्ण एवं निष्पक्ष चयन पर संदेह है। विधायक ने पत्र की पुष्टि की है। जिस बॉम बैठक में अध्यक्ष थे सिंह, उसी में हुआ था एक चयनकर्ता का चयन भास्कर पड़ताल में सामने आया कि कुलपति के आवेदन की अंतिम तारीख 24 अगस्त थी। प्रो. सिंह 31 अगस्त को आरटीयू कुलगुरु से रिटायर हुए। रिटायरमेंट के पूर्व 18 फरवरी 2025 को आरटीयू की 47वीं बोम बैठक (विशेष) हुई थी। प्रो. संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में टेबल एजेंडे के रूप में प्रो. किरण कुमार पंड्या का नाम नए कुलपति की सर्च कमेटी के सदस्य के रूप में फाइनल हुआ। ये हैं चयन कमेटी के सदस्य सिंह बोले- आपको किसने बताया, ऐसा नहीं है भास्कर ने प्रो. संतोष कुमार सिंह से आरटीयू कुलगुरु पद पर आवेदन के विषय में पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार नहीं किया। सवालों से बचते हुए कहा, ऐसा नहीं है…आपको किसने बताया और फिर फोन काट दिया। वहीं, कमेटी के सदस्य प्रो. किरण कुमार पंड्या ने कुछ भी बोलने या बताने से इनकार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *