राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:मंदिर में मिली पुजारी की लाश; डांस पार्टी करने से टोका तो कार से कुचला; मंत्रों से होगा मरीजों का इलाज

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बीकानेर से है। यहां खेजड़ी बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में अनशन पर बैठे संत की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने विधानसभा में दी गाली
राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान बुधवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने गाली दे दी। सरकारी मुख्य सचेतक ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसा था। जवाब देते हुए धारीवाल ने कहा कि आपकी बात आधी समझ आती है। इसी दौरान धारीवाल ने गाली दे दी। पूरी खबर पढ़ें 2. आंदोलन में अनशन पर बैठे संत की तबीयत बिगड़ी
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन में अनिश्चितकालीन अनशन के तीसरे दिन धवा डोली मठ के महंत संत लाल दास की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सच्चिदानंद महाराज ने कहा- कानून नहीं बना तो हालत खराब कर देंगे। पूरी खबर पढ़ें 3. पूर्व विधायक बोले- भाजपा MLA मुझे फंसाना चाहता है
MLA फंड घोटाले में गिरफ्तार पूर्व विधायक बलजीत यादव ने कहा- मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जसवंत यादव (बहरोड़ विधायक) अपने बेटे को विधायक बनाना चाहता है, इसलिए मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है। बलजीत यादव को ED ने 3 दिन के रिमांड पर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 4. डूबते पिता को बचाने कूदे बेटे, तीनों की मौत
हनुमानगढ़ में पानी की डिग्गी में डूबने से पिता और 2 बेटों की मौत हो गई। दावा है कि बेटों की जान डिग्गी में गिरे पिता को बचाने की कोशिश में गई। तीनों घर नहीं पहुंचे तो परिजन खेत में पहुंचे। डिग्गी के बाहर जूते-चप्पल मिलने के बाद सर्च किया गया तो तीनों की बॉडी नजर आई। पूरी खबर पढ़ें 5. डांस पार्टी करने से टोका तो महिला पर चढ़ाई कार
अजमेर में घर के बाहर डांस पार्टी कर रहे युवकों को टोकने पर महिला को कार से टक्कर मार दी और घसीटते हुए ले गए। इससे महिला के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गए। आरोपी महिला के भाई और उसके दोस्त से मारपीट कर रहे थे। महिला बीच-बचाव करने आई थी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. चलती बाइक पर गिरा जर्जर मकान का छज्जा, 1 की मौत
कोटपूतली-बहरोड़ में चलती बाइक पर जर्जर मकान का छज्जा टूटकर गिर गया। बाइक सवार पिता समेत जुड़वा भाई-बहन मलबे में दब गए। तीनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। वहीं भाई-बहन को जयपुर रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र में भर्तृहरि गोरखनाथ मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंदिर के पास से गुजरे लोगों को बदबू आई तो उन्होंने पास जाकर देखा, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो पुजारी का शव मिला। पूरी खबर पढ़ें 8. बर्थडे के बहाने कोटा की युवती को सूरत बुलाकर रेप
गुजरात के युवक ने कोटा की 21 साल की युवती को बर्थडे मनाने के बहाने गुजरात के सूरत बुलाया। यहां अलग-अलग होटलों में 20 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। युवती को नशे के इंजेक्शन दिए गए और बार-बार रेप किया गया। आरोपियों ने युवती से मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मंत्रों से होगा इलाज
जोधपुर की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मरीजों का मंत्रों से इलाज किया जाएगा। यूनिवर्सिटी की ओर से अनिद्रा की समस्या पर रिसर्च किया गया है, जिसके परिणाम सकारात्मक आए हैं। ऐसे में अब अन्य मरीजों पर भी इसे शुरू करने की कवायद है। पढ़ें पूरी खबर कल क्या होगा खास
10. जयपुर में इंडिया स्टोनमार्ट 2026 आयोजन
जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें 20 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय विजिटर्स, खरीदार और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *