नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट पेश किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1 .राजस्थान- फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को लगातार तीसरा फुल बजट पेश किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई घोषणाएं कीं। पूरी खबर पढ़ें 2 .शादी से लौट रहे दोस्तों की कार टकराई, 6 मौत
दौसा में भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई। ये लोग शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। पूरी खबर पढ़ें 3 . किरोड़ी ने डोटासरा को भेजी पर्ची
बजट भाषण के दौरान कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को एक पर्चा भेजी। पर्ची पढ़कर डोटासरा मुस्कुराए और पर्ची अपनी जेब में रख ली।। पूरी खबर पढ़ें 4 . राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश
राजस्थान के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। यहां हल्की बारिश भी हुई। पूरी खबर पढ़ें 5 .रणथंभौर दुर्ग में आई बाघिन
सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग क्षेत्र में बुधवार को बाघिन का मूवमेंट देखा गया। एहतियात के तौर पर करीब 2 घंटे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6 .राजस्थान-पुलिस वैन से टकराई कार, महिला थाना प्रभारी की मौत
श्रीगंगानगर में एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस पेट्रोलिंग वैन को टक्कर मार दी। हादसे में महिला पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी सहित 2 लोग गंभीर घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें 7 . वंडर सीमेंट प्लांट में तोड़फोड़, अधिकारियों को पीटा
जैसलमेर के वंडर सीमेंट के प्लांट में मजदूरों ने जमकर तोड़फोड़ की। अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मजदूरों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। पुलिस पीछे हट गई। बाद में 4 थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें 8 . ऑनलाइन गेमिंग ने नाबालिग को बनाया चोर
भीलवाड़ा में ऑनलाइन गेम का रिचार्ज करवाने के लिए 14 साल के बच्चे ने पड़ोस के घर में तीन बार चोरी की। तीसरी बार करीब साढ़े तीन लाख कैश और लाखों के गहने चुरा लिए। पुलिस ने नाबालिग को डिटेन किया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. आजादी के बाद पहला आंखों का ऑपरेशन थिएटर शुरू
चिकित्सा इतिहास में आजादी के बाद पहली बार जैसलमेर के सरकारी जवाहिर हॉस्पिटल में आंखों का अपना ऑपरेशन थियेटर शुरू किया गया। यहां 17 साल की लड़की की फटी हुई आंख को जोड़कर डॉक्टरों ने उसकी दुनिया में फिर से उजाला भर दिया। कल क्या है खास
10. राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाएं कल से
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं कल 12 फरवरी से शुरू होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षाओं में कुल 19 लाख 90 हजार 57 स्टूडेंट रजिस्टर्ड किए गए हैं…….


