राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:नरेश मीणा पर फिर FIR; टेलर को चलते-चलते आया हार्टअटैक; SDM ने ऊंट पर बैठकर वोटर्स को ढूंढा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर करौली से है। अंता उपचुनाव हारे निर्दलीय प्रत्याशी के खिलाफ पीएम और सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर FIR दर्ज हुई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नरेश मीणा पर FIR
अंता विधानसभा उपचुनाव में हारे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पीएम और सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व भड़काऊ भाषण के आरोप में नरेश पर करौली के सपोटरा थाने में FIR दर्ज की गई है। भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक की शिकायत पर यह FIR दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें 2. तेज रफ्तार लग्जरी बस खड़े ट्रक में घुसी, 2 की मौत
अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी बस ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में बस कंडक्टर और ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। बस और ट्रक के ड्राइवर समेत 20 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 3. मंत्री खर्रा बोले- कांग्रेस चाहती है बिना आरक्षण चुनाव हो
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- कांग्रेस और विपक्षी दल ये चाहते हैं कि ओबीसी को नगरीय निकाय और पंचायत राज में प्रतिनिधित्व नहीं मिले। बिना आरक्षण के चुनाव हों। इसलिए वे अनावश्यक बयानबाजी करके माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. सांवलियाजी मंदिर में दान राशि ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
चित्तौड़गढ़ के सांवलिया जी मंदिर में दान राशि ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। दो महीने की गिनती में 36 करोड़ 13 लाख रुपए से ज्यादा दान राशि मिल गई है, जबकि अभी चेक, मनी ऑर्डर और ऑनलाइन राशि की गिनती होना बाकी है। पूरी खबर पढ़ें 5. तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला
हनुमानगढ़ में तेज रफ्तार में कार ने महिला को कुचल दिया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार तेज स्पीड में गली में घुसी तो लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। महिला ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन कार उसने कुचलते हुए निकल गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. सेना ने बनाई स्वदेशी स्टील से बनी शेर AK-203 राइफल
भारतीय सेना के जवानों के साथ अब बॉर्डर पर तैनात जवान देश में बनी स्वदेशी राइफल उपयोग में लेंगे। उत्तर प्रदेश में बनी इस राइफल का ट्रायल राजस्थान से सटे बॉर्डर पर हुआ। 7 दिन पहले सफल ट्रायल के बाद इसे मंजूरी मिल गई है। सेना ने इसे शेर AK-203 नाम दिया है। पूरी खबर पढ़ें 7. बाजार में चलते-चलते टेलर को आया हार्ट अटैक, मौत
बालोतरा में घर जा रहे टेलर को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। टेलर अशोक कुमार बाजार से घर जा रहे थे, तभी बेहोश होकर गिर गए। लोगों ने उनको हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. दुकानदार पर युवक ने किया चाकू से वार
कोटा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों के बीच मोबाइल के बकाया रुपयों को लेकर बहस हुई थी। आस-पास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गया। घायल का एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. SDM ने धोरों में ऊंट पर बैठकर वोटर्स को ढूंढा
बाड़मेर के धोरों में दूर-दूर बसी ढाणियों के कारण SIR के काम में चुनौतियां सामने आ रही है। चुनाव आयोग की तय टाइमलाइन में काम पूरा करने के लिए सेड़वा इलाके के SDM भी इस काम में जुट गए हैं। साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए SDM बद्रीनारायण विश्नोई ऊंट पर बैठकर वोटर्स के घर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. राजस्थान से निकलेगी गंगा-यमुना प्रवाह यात्रा
सरकार पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार को राजस्थान से गंगा-यमुना प्रवाह यात्रा निकलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के अमर जवान ज्योति से इसे फ्लैग ऑफ करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *