राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कांग्रेस विधायक गिरे, महिला नेता बेहोश हुईं; मजदूरों के टिफिन से मंत्री ने खाई रोटी; ड्रग्स फैक्ट्री पर चला बुलडोजर

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की
जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। विधायक मनीष यादव बैरिकेड पर चढ़े तो पुलिस ने उन्हें डंडे से रोका। इस पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेता बेहोश हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 2. सीएम बोले- जिन्हें विकास नहीं दिख रहा, वे आंखों की जांच कराएं
सीएम भजनलाल शर्मा ने जालोर के आहोर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- विरोध करना आपका काम है। अगर कांग्रेस के लोगों को विकास नहीं दिख रहा है तो अब स्कूलों में लगने वाले आंखों की जांच के शिविर में जाएं और आंखों की जांच कराएं। पूरी खबर पढ़ें 3. पिकअप में आग से 4 लोग जिंदा जले, 3 की मौत
अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक पिकअप में आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की बुरी तरह जलने से मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शव सीट पर चिपके हुए मिले। एक गंभीर झुलसे व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 4. किरोड़ी बोले- मेरे दिमाग में कोई पार्टी नहीं, आप भी मत रखो
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा से कहा- मेरे दिमाग में कोई पार्टी नहीं है और आप भी मत रखो। विकास में अपने दौसा को मिलजुल कर आगे ले जाना है। अभी हमारी सरकार है, आपका कोई काम हो तो मैं मना नहीं करूंगा। पूरी खबर पढ़ें 5. किसान बोले- एथेनॉल फैक्ट्री हटने पर खत्म होगा आंदोलन
हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा में बन रही एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसान महापंचायत हुई। किसानों ने भाजपा सरकार पर आम आदमी की जमीन, हवा और पानी छीनने का आरोप लगाया। इस दौरान किसान नेता ने कहा- आंदोलन तभी खत्म होगा, जब एथेनॉल फैक्ट्री हटेगी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री पर चला बुलडोजर
झुंझुनूं में चल रही ड्रग्स की फैक्ट्री पर पुलिस ने बुलडोजर चला दिया। 2 दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की छापेमारी में इस फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। बुधवार सुबह झुंझुनूं पुलिस ने मुर्गी फार्म में स्टोरेज हाउस और मशीनों के कमरों पर बुलडोजर चला दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. यात्रियों को सामान छूटने या खोने पर परेशान नहीं होना पड़ेगा
जयपुर एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को अपना सामान छूट जाने या खो जाने पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। यात्रियों के खोए हुए सामान को ढूंढने और लौटाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए AI आधारित ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ सिस्टम शुरू किया है। देश में जयपुर एयरपोर्ट पर ये सिस्टम सबसे पहले शुरू हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 8. डॉक्टर ने गर्भवती महिला के भाई को धक्का मारा
दौसा में गर्भवती बहन को लेकर अस्पताल पहुंचे भाई और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। भाई ने आरोप लगाया कि बहन को लेबर पेन ज्यादा होने पर मैं डॉक्टर के पास गया और उनसे डिलीवरी को लेकर पूछा, इस पर डॉक्टर भड़क गए। उन्होंने मेरे हाथ से पर्ची छीनकर धक्का दिया और गाली-गलौज करने लगे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. मजदूरों के टिफिन से मंत्री ने खाई बाजरे की रोटी
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में मनरेगा में काम कर रही महिलाओं के टिफिन से बाजरे की रोटी खाई। इस दौरान महिलाओं ने मंत्री को गीत गाते हुए कहा- बाजरा की रोटी खा लो श्याम, चूरमा भूल जावेला। इस दौरान मंत्री ने कहा- घणी चोखी साग बनाई, म्हारी घरवाली ने भी सिखाओगी के। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. ‘भास्कर उत्सव’ के तहत बिजनेस टॉक का आयोजन
दैनिक भास्कर राजस्थान के 30वें गौरवशाली साल के उत्सव के तहत 18 दिसंबर को बिजनेस टॉक आयोजित होगा, जिसमे पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा शरीक होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *