नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। विधायक फंड में कमीशन मांगने वाले विधायकों से विधानसभा की सदाचार कमेटी ने पूछताछ की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. कमीशन मांगने वाले MLA से विधानसभा में पूछताछ
विधायक फंड में कमीशन मांगने के मामले में विधानसभा की सदाचार कमेटी ने तीनों विधायकों से पूछताछ की। कमेटी ने उनसे पूछा कि क्या आपने कमीशन मांगा? इस पर तीनों ने खुद को निर्दोष बताया। कमेटी ने उनसे इसके सबूत मांगे तो उन्होंने सबूत पेश करने के लिए समय मांगा। पूरी खबर पढ़ें 2. RJS-2025 में मधुलिका यादव ने टॉप किया
राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। कुल 44 पदों पर जारी रिजल्ट में 28 महिला जज बनी हैं। मेरिट लिस्ट के टॉप-10 स्थानों में सिर्फ 1 पुरुष को जगह मिली। मधुलिका यादव ने 205.5 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। पूरी खबर पढ़ें 3. राजस्थान में 15 अप्रेल तक ही होंगे निकाय-पंचायत चुनाव
राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव 15 अप्रेल 2026 तक ही होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया है। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने विशेष अनुमति याचिका दायर कर हाईकोर्ट के 14 नवंबर 2025 के आदेश को चुनौती दी थी। पूरी खबर पढ़ें 4. विधायक ने बिजली विभाग की विजिलेंस टीम को घेरा
लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने बिजली विभाग की विजिलेंस टीम को घेर लिया और काफी देर तक वहीं बैठाए रखा। विधायक ने ग्रामीणों से कहा- ऐसे लोग आए तो पेड़ से बांध दो। ये फर्जी वीसीआर के नाम पर लोगों से पैसे वसूल करते हैं। आपको डरने की जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 5. महिला ने कुल्हाड़ी से पति की गर्दन काटी
चित्तौड़गढ़ में महिला ने कुल्हाड़ी से पति की गर्दन काट दी। पति की हत्या के बाद महिला ने घर से 500 मीटर दूर कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. वकीलों ने PWD अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
अजमेर में जिला न्यायालय के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर वकीलों ने सड़क को दोनों तरफ से जाम कर दिया। मामला सुलझाने के लिए PWD के अधिकारी को बुलाया गया। बातचीत के दौरान कई वकील आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में PWD अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पूरी खबर पढ़ें 7. राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव से हाईकोर्ट का इनकार
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बैन मामले में हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। जस्टिस समीर जैन ने कहा- छात्रसंघ चुनाव एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन यह शिक्षा के अधिकार से ऊपर नहीं हो सकता। फैसले के बाद याचिकाकर्ता ने कहा- हम हाईकोर्ट के फैसले से खुश हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. फॉरेस्टर को बंधक बनाकर पीटा, वर्दी फाड़ी
भरतपुर में अवैध खनन की निगरानी के लिए गई वन विभाग की टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने फॉरेस्टर भूदेव जाटव को बंधक बनाकर मारपीट कर दी। फॉरेस्टर पर हमला होते देख उनके साथ मौजूद 4 RAC जवान उनको छोड़कर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. पुलिसकर्मियों ने बाराती बनकर बदमाश को पकड़ा
डूंगरपुर पुलिस के 5 जवान ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर बदमाश को पकड़ने के लिए बाराती बनकर गुजरात की एक शादी में पहुंचे। 5 पुलिसकर्मी शेरवानी, सिर पर साफा और पगड़ी पहनकर मैरिज गार्डन पहुंचे और बदमाश को दबोच लिया। उसके साथी को सागवाड़ा में उसके घर से पकड़ा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. फिल्म राहु केतु की स्टार कास्ट आएगी जयपुर
फिल्म राहु केतु की स्टार कास्ट प्रमोशन के लिए शनिवार को जयपुर आएगी। टीम मीडिया से भी मिलेगी और साथ ही फैंस के बीच फिल्म का प्रमोशन भी करेगी।


