नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। अगले साल होने वाले पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में शैक्षणिक योग्यता लागू करने की तैयारी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. अनपढ़ नेता नहीं लड़ सकेंगे पार्षद-सरपंच का चुनाव
अगले साल होने वाले पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनावों में शैक्षणिक योग्यता लागू करने की तैयारी है। दोनों विभागों ने शैक्षणिक योग्यता लागू करने का प्रस्ताव CM के पास मंजूरी के लिए भेजा है। इसमें 10वीं पास होने की अनिवार्यता लागू करने का प्रस्ताव दिया है। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान में पंचों ने वापस लिया मनमाना फैसला
जालोर में 15 गांव की बहू-बेटियों के स्मार्टफोन चलाने पर लगाई गई रोक को पंचों ने वापस ले लिया है। उन्होंने कहा- ये फैसला बच्चों को ध्यान में रखते हुए लिया था, लेकिन इसे उल्टा लिया गया और अब इसे कैंसिल कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें 3. पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को धमकी
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने धमकी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- सुन रे गुलाबचंद, तेरी औकात में रह, और हमारे महाराणा प्रताप का अपमान तू पहले भी कर चुका है। अब फिर किया है? करणी सैनिकों, मारो रे इसे जब और जहां मिले। पूरी खबर पढ़ें 4. सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन
प्रमोशन के बाद ट्रेनिंग कर रहे जवान मनजीत सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। गुरुवार को जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव रेडबग्गी (श्रीगंगानगर) पहुंचा। इस दौरान जवान की पत्नी बेटे को गोद में लेकर पति के शव को दुलारती रही। जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ें 5. क्रिसमस पर सेंट जेवियर्स स्कूल में तोड़फोड़
नागौर के सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस डे पर 10 से 15 लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल संचालक का आरोप है कि बदमाशों ने बच्चों और स्कूल स्टाफ को धमकाया और धक्का-मुक्की भी की। स्कूल स्टाफ ने 3 युवकों को पकड़ कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. MLA बोले- एक रुपया भी काटा तो मैं उसे काट दूंगा
दौसा की लालसोट विधानसभा से बीजेपी विधायक रामविलास मीणा ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में कटौती की शिकायत पर जेईएन को लेकर टिप्पणी की। विधायक ने मनरेगा मजदूरों से कहा- अगर वो (जेईएन) तुम्हारा एक रुपया भी काटेगा तो मैं उसे काट दूंगा। पूरी खबर पढ़ें 7. थार की टक्कर से 150 फीट दूर गिरीं ननद-भाभी, मौत
बाड़मेर में नेशनल हाईवे पर 2 महिलाओं को तेज रफ्तार थार ने उड़ा दिया। दोनों उछलकर सड़क के दोनों तरफ 150 फीट जाकर गिरीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे जैसलमेर के रामदेवरा में दर्शन कर बस से वापस बनासकांठा (गुजरात) लौट रही थीं। पूरी खबर पढ़ें 8. मरीज ने महिला मरीज पर किया कैंची से हमला
उदयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक मरीज ने महिला मरीज पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मरीज अर्धनग्न हालत में अपने बेड से उठकर पास ही के बेड पर लेटी युवती के पास पहुंचा और अचानक कैंची उठाकर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी मरीज को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. जहां पिता की मौत, वहां बेटे ने बनाया हॉस्पिटल
मुंबई के बिजनेसमैन पैतृक गांव आने के बाद बीमार हुए और इलाज नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। आज 43 साल बाद भी बेटे को इस बात का दर्द है कि पिता को नहीं बचा सके। जिस आयुर्वेद हॉस्पिटल में पिता ने दम तोड़ा था, अब वहीं बेटे ने 3 करोड़ रुपए खर्च कर मॉडर्न हॉस्पिटल बना दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. अरावली के मुद्दे पर NSUI का विशाल मार्च
एनएसयूआई की ओर से अरावली बचाओ भविष्य बचाओ को लेकर जयपुर में विशाल मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसमें कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी शामिल होंगे।


