नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम की है। राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे, चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे
राजस्थान में बर्फीली हवा का असर और तेज हो गया है। अलवर में आज सुबह करीब 6 बजे बारिश (मावठ) हुई। खैरथल-तिजारा में बारिश के साथ ओले भी गिरे। सर्दी के चलते अधिकांश जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। पूरी खबर पढ़ें 2. कोटा में चलते-चलते आई कॉन्ट्रेक्टर को मौत
कोटा में 37 साल के कॉन्ट्रेक्टर की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। वह घर की छत पर टहल रहे थे। महज 5 सेकेंड में ही वह गश खाकर गिर गए। परिजन उनको तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. पूर्व मंत्री महेश जोशी के खिलाफ चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस
पूर्व जलदाय मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी के खिलाफ जल जीवन मिशन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा चलेगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महेश जोशी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। पूरी खबर पढ़ें 4. 3 साल की बच्ची ने खुद पर डाला खौलता पानी,मौत
कोटा में करीब साढ़े तीन साल की बच्ची ने बाथरूम में खुद पर खौलता हुआ पानी डाल लिया। बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 5 बजे उसकी मौत हो गई। घटना रामगंजमंडी क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 5. उदयपुर में कृति सेनन की बहन की शादी,फंक्शन शुरू
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर की शादी के फंक्शन आज से उदयपुर में शुरू हो गए है। नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन लेकसिटी के रेफल्स होटल में 11 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. बीकानेर कैमल-फेस्टिवल में लाखों के गहने पहन आईं नेशनल खिलाड़ी
बीकानेर में शुक्रवार से कैमल फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिवल के पहले दिन मिस मरवण और ढोला-मारू में हिस्सा लेने के लिए 50 से ज्यादा महिलाएं सज-धज कर पहुंचीं। इसमें बीकानेर की नेशनल चेस प्लेयर युक्ति हर्ष भी हिस्सा ले रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. कोटा में 9वीं क्लास के स्टूडेंट ने की आत्महत्या
कोटा में 15 वर्षीय स्कूली छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक स्टूडेंट कुलदीप 9वीं कक्षा में पढ़ता था। कुलदीप मूल रूप से बारां जिले के अटरू का रहने वाला था। वह दो वर्ष से मां और बहन के साथ बोरखेड़ा इलाके की प्रोफेसर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर में सड़क पर दिखे टैंक और मिसाइलें
जयपुर में पहली बार आर्मी एरिया से बाहर आयोजित हो रही सेना दिवस परेड को लेकर शुक्रवार को पहली फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसमें सेना की मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाली मिसाइलों, मशीनगन, हथियारों, टैंक और व्हीकल का प्रदर्शन किया गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 16 सीटर जीप में 60 सवारियां
बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी इलाके में 16 सीटर जीप में ड्राइवर 60 सवारियां बैठाकर ले जा रहा था। पैसों के लालच में ड्राइवर जान जोखिम में डालकर सड़क पर बेखौफ जीप भगाता रहा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. 10 हजार कॉन्स्टेबल को नियुक्ति पत्र देंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 जनवरी को जयपुर आएंगे। वे राजस्थान पुलिस अकादमी में हाल ही में चयनित हुए 10 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।


