राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:12वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप; ATM लूटते बदमाश को पीछा कर पकड़ा; लेपर्ड ने दबोची सांड की गर्दन

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। सीकर के फतेहपुर और पलसाना में पारा माइनस में दर्ज हुआ। जयपुर में सर्दी से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. सीकर में पारा -2 डिग्री, जयपुर में सर्दी से 1 की मौत
सीकर के फतेहपुर और पलसाना सोमवार को पारा माइनस 1.9 डिग्री दर्ज हुआ। झुंझुनूं, फलोदी में भी बर्तनों में रखा पानी जम गया। जैसलमेर, कोटपूतली- बहरोड़ सहित कई अन्य जिलों में गाड़ियों और फसलों पर ओस की बूंदें जम गई। जयपुर में सर्दी से एक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 2. पूर्व MLA बोले- क्या प्रेमजी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते
बीजेपी के पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल ने कहा- क्या प्रेमजी (डॉ. प्रेमचंद बैरवा) मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। क्या पता सत्य वचन हो जाए। मंच पर मौजूद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बंशीवाल बोले- भजनलाल जी कुछ नहीं कहेंगे आपको। पूरी खबर पढ़ें 3. बमनुमा वस्तु को नष्ट किया तो हुआ धमाका
अलवर शहर में सोमवार सुबह एक मकान के पास बम जैसी वस्तु मिली। इस पर टाइमर लगा था। पुलिस इसे शहर से करीब 6.5 किलोमीटर दूर जयसमंद बांध पर लेकर गई और खाली जगह रखा। जयपुर से पहुंची एंटी बम स्क्वॉड ने संदिग्ध वस्तु को नष्ट किया तो पटाखे जैसा धमाका हुआ। पूरी खबर पढ़ें 4. पीएम मोदी ने उड़ाई राजस्थान के कलाकार की पतंग
मकर संक्रांति के मौके पर राजस्थान के कलाकार प्रवीण कुमार की बनाई खास ‘ट्रेन काइट’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ाया। इस अनोखी पतंग के जरिए ऑपरेशन सिंदूर और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस पतंग ने देशभर में लोगों का ध्यान खींचा। पूरी खबर पढ़ें 5. RTO कर्मचारी ने टैंकर ड्राइवर से की वसूली
जोधपुर में RTO कर्मचारी का टैंकर ड्राइवर से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। RTO कर्मचारी टैंकर ड्राइवर से वसूली कर रहा था, उसी समय किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। वीडियो के सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. ATM लूट रहे बदमाश को पीछा कर पकड़ा
जयपुर में बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM को तोड़कर रुपए लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने बड़े पत्थर और 2 पेचकस की मदद से ATM का ऊपरी हिस्सा तोड़ दिया। पुलिस की गश्त टीम पहुंची तो बदमाश भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश गिर गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें 7. 12वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप
बीकानेर में 12वीं क्लास की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय छात्रा को रास्ते से दो युवक किडनैप कर ले गए। इसके बाद चलती कार में बारी-बारी से रेप किया। एक गांव में लोगों ने कार को रुकवाया तो आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 8. सांड की गर्दन पकड़कर लटका रहा लेपर्ड
कोटा में मुकुंदरा टाइगर हिल्स क्षेत्र में लेपर्ड ने सांड पर हमला बोल दिया। लेपर्ड ने सांड की गर्दन पकड़ ली, लेकिन सांड ने भी हिम्मत नहीं हारी। वह लगातार पैरों से वार करता रहा और लेपर्ड को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। आखिरकार सांड ने खुद को आजाद करा लिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. सड़क पर मुर्गा बने सरकारी कर्मचारी, रैली में नाचे
जयपुर में सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी मुर्गा बन गए तो कुछ नाचते हुए रैली में चले। इस दौरान शहर में जगह-जगह जाम लग गया। कर्मचारियों ने कहा- हमारी बात सुनने के लिए सरकार के पास सिर्फ 40 सेकेंड है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. आर्मी जवानों की फुल ड्रेस रिहर्सल कल
जयपुर में 15 जनवरी को होने वाली 78वीं आर्मी डे परेड से पहले आर्मी जवानों की फुल ड्रेस रिहर्सल का मंगलवार को आखिरी दिन है। देश में दिल्ली से बाहर सेना दिवस परेड की मेजबानी करने वाला जयपुर चौथा शहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *