नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीकर से है । पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में लॉरेंस समेत 11 लोगों को दोषी करार दिया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1.पूर्व सरपंच के मर्डर में गैंगस्टर लॉरेंस दोषी करार
सीकर एससी-एसटी कोर्ट ने पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में 9 साल बाद गैंगस्टर लॉरेंस समेत 11 लोगों को दोषी करार दिया है। दोषियों को 21 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 2. किसानों ने बैरिकेड्स उठाकर फेंके, मेगा हाईवे किया जाम
बालोतरा में इंश्योरेंस क्लेम, अनुदान समेत कई मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से SDM ऑफिस जा रहे किसानों को पुलिस ने बैरिकेड्स लगा कर रोक लिया। इससे गुस्साए किसानों ने पुलिस के बैरिकेड्स उठाकर फेंक दिए। पूरी खबर पढ़ें 3. कांग्रेस विधायक ने SDM के मुंह पर ज्ञापन फाड़कर फेंका
जोधपुर में कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने SDM पंकज जैन पर ज्ञापन फाड़कर मुंह पर फेंक दिया। युवक कांग्रेस की ओर से मंगलवार को मनरेगा बचाओ महासंग्राम पदयात्रा निकाली गई थी। इस दौरान कार्यकर्ता ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए थे। पूरी खबर पढ़ें 4. अब 8 दिन ही भरेगा खाटूश्यामजी का मेला
सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में इस बार फाल्गुन मेला 8 दिन ही भरेगा। फरवरी में होने वाले इस मेले के दिनों की संख्या को घटाया गया है। अब फाल्गुन मेला 21 से 28 फरवरी तक भरेगा। इससे पहले तक 12 दिन तक भरता था। पूरी खबर पढ़ें 5. दुबई–जयपुर की फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू से की अभद्रता
दुबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट में पैसेंजर ने हंगामा कर दिया। क्रू के साथ दुर्व्यवहार किया। क्रू की शिकायत के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग होते ही सिक्योरिटी स्टाफ ने पैसेंजर को पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. खाटूश्यामजी से लौट रहे मां-बेटे और बहू की मौत
जयपुर में हुए एक भीषण एक्सीडेंट में कार सवार मां-बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। खड़े कंटेनर में घुसी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। एक्सीडेंट में कार सवार 7 लोग गंभीर घायल हुए हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. तेज रफ्तार कार से लटककर स्टंट
पाली में दोस्त का बर्थ-डे मनाने जा रहे 6 युवकों ने चलती कार में स्टंट किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। इन लड़कों को पुलिस ने पकड़ा तो फौरन इन्होंने कान पकड़े और माफी मांगी। मामला पाली-जोधपुर बाइपास का है। पूरी खबर पढ़ें 8. राजस्थान में कोहरे के कारण टकराईं गाड़ियां, एक मौत
राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में आज घने कोहरे का असर रहा। बहरोड़-कोटपूतली जिले में धुंध के कारण हुए एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीकानेर में ट्रक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप ड्राइवर बुरी तरह फंस गया। जयपुर के चाकसू में भी धुंध के कारण 4 गाड़ियां टकरा गईं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. रणथंभौर में 2 टाइगर आमने-सामने, पर्यटकों की सांसें थमी
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी में सोमवार शाम पर्यटकों की जिप्सी के बीच से टाइगर टी-101 और टी-105 निकल गए। दोनों एक दूसरे पर आक्रामक मूड में दिख रहे थे। यह नजारा देख पर्यटकों की सांसें टंग गईं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. 21 जनवरी को कैबिनेट की बैठक
बुधवार को भजनलाल कैबिनेट और मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें आगामी बजट समेत कई प्रस्तावों के पास होने की संभावना है।


