राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बेटों ने पीटा तो पड़ोसियों ने मां को मार डाला; AEN का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारा; बारिश के साथ ओले गिरे

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी है। राजस्थान में शुक्रवार को आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। जयपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में बरसात हुई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे
सीकर में शुक्रवार सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, जयपुर, टोंक, नागौर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बरसात हुई। आंधी के साथ हुई सीजन की पहली मावठ के बाद तापमान में भी गिरावट हुई है। बरसात और ओलों से फसलों के नुकसान की आशंका बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर 2. घर से 3KM दूर झाड़ियों में मिला अग्निवीर का शव
भरतपुर में छुट्टी लेकर घर आ रहे अग्निवीर का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। जिस जगह शव मिला, वहां से अग्निवीर का घर महज 3 किलोमीटर दूर है। अग्निवीर पुष्पेंद्र (22) सियाचिन में पोस्टेड थे। वे तीन महीने बाद घर लौट रहे थे। रात को पुष्पेंद्र ने पिता को फोन कर कहा था कि मैं डेढ़ घंटे में घर पहुंच जाऊंगा। पढ़ें पूरी खबर 3. रेप केस में क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक
IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल को रेप के मामले में फिलहाल हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है। कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यश दयाल गिरफ्तारी पर अग्रिम रोक लगा दी और 30 जनवरी तक जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा। पढ़ें पूरी खबर 4. सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटकी महिला
कोटा में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा- मेरी सोच ही खराब हो गई। यह मुझे जीने नहीं दे रही। महिला के 2 महीने की बेटी है। पीहर वालों ने ससुराल पक्ष पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर 5. AEN का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारा
बाड़मेर में बिजली चोरी पकड़ने गई डिस्कॉम टीम के साथ मारपीट युवक ने मारपीट कर दी। उसने AEN का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिया और सरकारी डॉक्यूमेंट्स को नुकसान भी पहुंचाया। टीम ने एक घर में बिजली चोरी पकड़ी थी। इसके बाद कनेक्शन काटकर मीटर और केबल को जब्त कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर अब 3 अहम खबरें
6. बेटों ने मारपीट की तो पड़ोसियों ने मां की हत्या की
सवाई माधोपुर में बेटों की मारपीट का बदला लेने के लिए पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। आरोपियों ने गंडासी से महिला का सिर फाड़ दिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पति और बेटी हॉस्पिटल के बाहर बैठकर रोते रहे। पढ़ें पूरी खबर 7. लेपर्ड ने किया हिरण के बच्चे का शिकार
अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में लेपर्ड ने झुंड के साथ खड़े हिरण के बच्चे का शिकार किया। लेपर्ड ने उसे जबड़े में दबोच लिया। इसी बीच पर्यटकों की जिप्सी वहां आ गई, तो लेपर्ड शिकार छोड़कर चला गया। कुछ देर बाद लेपर्ड लौटा और शिकार को दबोचकर ले गया। इस दौरान मां चीखती रही। पढ़ें पूरी खबर 8. घर में घुसकर 85 साल की महिला से दरिंदगी
भरतपुर में घर में घुसकर 85 साल की महिला से दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। महिला का पति घर पर दूसरे कमरे में सो रहा था, जबकि बेटे-बहू घर पर नहीं थे। दरिंदे ने घर के बाहर खड़े होकर आवाज लगाई। जब महिला ने दरवाजा खोला तो जबरन घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है
9. बाघ ने बगुले को मुंह में दबोचा, फिर जिंदा छोड़ दिया
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में एक फिर बाघ की अठखेलियों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। बाघ एक बगुले को मुंह में लेकर घूम रहा था। टूरिस्टों को लगा बाघ ने शिकार किया है। तभी टाइगर ने बगुले को छोड़ दिया और देखते ही देखते बगुला उड़ गया। पढ़ें पूरी खबर कल क्या होगा खास
10. राष्ट्रीय बालिका दिवस पर होंगे कार्यक्रम
राजस्थान में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता अभियान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *