राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:भाई के सीने में गोली मारकर हत्या; सरकार ने 804 पदों पर निकाली भर्ती; बालकनी से गिरी नर्स की पसलियां टूटी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर झालावाड़ से है। यहां मनरेगा में हाजिरी लगवाने को लेकर विवाद में 4 युवकों ने घर में घुसकर चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. घर में घुसकर भाई के सीने में गोली मारकर हत्या
झालावाड़ में 4 युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर चचेरे भाई की हत्या कर दी। उसका 7 साल का बेटा गले और सिर में छर्रे लगने से गंभीर घायल हो गया। जिसे एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विवाद मनरेगा के मस्टर रोल (रजिस्टर) में हाजिरी लगवाने को लेकर था। पूरी खबर पढ़ें 2. धीरेंद्र शास्त्री बोले- बेटियों से कह दो बुर्के वाली मत बनना
कोटा मे कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हमें गाय, गंगा, गुरू, गायत्री और गीता की रक्षा करनी है। इनकी रक्षा कर ली तो अपने सनातन की रक्षा कर लोगे। मैं तो एक और बात जोड़ता हूं कि इन पांच के साथ बेटियों को लव जिहाद से बचाओ। बेटियों से कह दो कि दुर्गा बन, काली बने, लेकिन बुर्के वाली वाली मत बनना। पूरी खबर पढ़ें 3. राजस्थान सरकार ने 804 पदों पर निकाली भर्ती
कर्मचारी चयन बोर्ड ने लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट की संयुक्त भर्ती-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती से माध्यमिक शिक्षा, कृषि, संस्कृत शिक्षा, राज्य फोरेंसिक साइंस लैब, जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और कॉलेज शिक्षा विभागों में कुल 804 पद भरे जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 4. नाबालिग बेटी के सामने मां की पीट-पीटकर हत्या
भरतपुर में नाबालिग बेटी के सामने मां की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए महिला के पति को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक उनकी बेटी से अभद्र भाषा में बात कर रहा था। मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने गले में चुन्नी बांधकर 40 फीट दूर तक घसीटा। पूरी खबर पढ़ें 5. दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरी नर्स, पसलियां टूटी
बीकानेर जिले के नोखा में घर की दूसरी मंजिल की बालकनी में खड़ी एक नर्स बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गई। वहां से निकल रहे पड़ोसी ने महिला को सड़क पर पड़े देखा तो आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से बीकानेर रेफर कर दिया। नर्स की पसलियों में फ्रैक्चर है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. कार ने नाश्ता कर रहे लोगों को उड़ाया, 2 की मौत
उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने एक ठेले को टक्कर मार दी। इसके बाद पास खड़े होकर नाश्ता कर रहे 4 लोगों को टक्कर मार दी। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर घायल हैं। टक्कर मारने के बाद कार करीब 150 मीटर आगे जाकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा। पूरी खबर पढ़ें 7. तारों में उलझा लेपर्ड, 7 घंटे छटपटाता रहा
सिरोही के रेवदर में लेपर्ड ने हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया। हमले के बाद भागते समय लेपर्ड एक खेत की बाड़ पर लगे तारों में उलझ गया और आजाद होने के लिए छटपटाता रहा। करीब 7 घंटे बाद तारबंदी से आजाद होकर गांव के जंगल में भाग गया। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर की सड़कों पर दौड़ी 100 विंटेज कारें
जयपुर में रविवार को 100 से ज्यादा विंटेज कारें शहर की सड़कों पर दौड़ी। रैली में दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई सहित राजस्थान के कई शहरों से विंटेज और क्लासिक कारें शामिल हुई। रैली में AC वाली दुनिया की पहली कार पैकार्ड (1941) और 1929 मॉडल की बुगाटी कार शामिल थी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. कॉलेज छोड़ 27 साल का युवक बनेगा जैन संत
ब्यावर के 27 साल के डीफार्मा स्टूडेंट अनिष्क कांठेड़ अपनी पढ़ाई-लिखाई छोड़ कर जैन संत बनेंगे। 28 जनवरी को बीकानेर के उदासर में जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करेंगे। अनिष्क ने बताया- ब्यावर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर हर्षाली कोठारी दिसंबर 2024 में जैन साध्वी बन गईं। ये देख मुझे भी संयम पथ पर चलने की प्रेरणा मिली। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा
जयपुर सहित पूरे राजस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। मुख्य राजकीय समारोह में ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *